सरकार का ऐतिहासिक क़दम; 3000 इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-साइकिल के लिए बिड आमंत्रित

द्वारका सब-सिटी में 90 स्थानों पर 3000 हाई-स्पीड ई-स्कूटर, लो-स्पीड ई-स्कूटर और ई-साइकिल के ज़रिए होगा लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित

अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने द्वारका सब-सिटी में सार्वजनिक ई-स्कूटर शेयरिंग (पीईएसएस) प्रणाली और सार्वजनिक ई-साइकिल शेयरिंग सिस्टम (पीईसीएस) शुरू करने के लिए यह बिड आमंत्रित किया है

यह पहल किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल लास्ट-माइल कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Eros Times: दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केजरीवाल सरकार ने हाई-स्पीड ई-स्कूटर, लो-स्पीड ई-स्कूटर और ई-साइकिल की तैनाती के लिए बिड आमंत्रित किए हैं। यह कदम पब्लिक ई-स्कूटर शेयरिंग (पीईएसएस) सिस्टम और पब्लिक ई-साइकिल शेयरिंग सिस्टम (पीईसीएस) पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दिल्लीवासियों को कम खर्च में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवा प्रदान करना है।

इस पर टिप्पणी करते हुए, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “मुझे दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के हमारे मिशन में, एक महत्वपूर्ण कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने द्वारका सब-सिटी में सार्वजनिक ई-स्कूटर शेयरिंग (पीईएसएस) प्रणाली और सार्वजनिक ई-साइकिल शेयरिंग सिस्टम (पीईसीएस) शुरू करने के लिए बिड आमंत्रित किया है। यह  पहल किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल लास्ट-माइल कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सार्वजनिक परिवहन को सभी के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के महत्व को समझते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने हाई-स्पीड ई-स्कूटर, लो-स्पीड ई-स्कूटर और ई-साइकिल की तैनाती के लिए संभावित सेवा प्रदाताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।”

इस परियोजना के तहत तीन चरणों में द्वारका सब-सिटी में 90 स्थानों पर कुल 3000 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तैनाती की योजना है। पहले चरण में 1500 ई-वाहन चलेंगे जिनमें हाई-स्पीड ई-स्कूटर, लो-स्पीड ई-स्कूटर और ई-साइकिल शामिल हैं। चरण 2 में अतिरिक्त 750 ई-वाहन चलाये जाएंगे, जबकि चरण 3 में शेष 750 वाहनों को चलाया जायेगा।

पहले चरण के कार्यान्वयन की समयसीमा 6 महीने है , दुसरे चरण के लिए 4 महीने और तीसरे चरण के लिए 4 महीने है। इस परियोजना का अनुमानित लागत 18 करोड़ रुपये है और संचालन व रखरखाव के लिए 7 साल की अवधि होगी ।

पात्रता मानदंड

बिड की शर्तों के मुताबिक़ बोलीदाताओं से अपेक्षा की गयी है कि वे न्यूनतम 10 मिनट के उपयोग के लिए प्रति मिनट उपयोगकर्ता शुल्क का प्रस्ताव करें। उपयोगकर्ता शुल्क पर एक सीमा निर्धारित करते हुए क्वांटिटी स्प्लिट प्रावधान 60% हाई-स्पीड ई-स्कूटर व लो-स्पीड ई-स्कूटर और 40% ई-साइकिल के अनुपात पर निर्धारित किया गया है।

बिड करने के लिए बोलीदाताओं को मूल उपकरण निर्माता (ओईएम), ओईएम के अधिकृत डीलर, या ई-स्कूटर या ई-साइकिल का फ्लीट एग्रीगेटर होना अनिवार्य है। उन्हें निर्धारित सभी तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा और न्यूनतम 70 अंक प्राप्त करने होंगे। 

सार्वजनिक ई-स्कूटर और ई-साइकिल शेयरिंग प्रणाली की शुरुआत से द्वारका सब-सिटी में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह पहल स्थायी लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान करने की केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’