हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हलाल प्रमाणपत्र वाली खाद्य सामग्री को हिन्दुओं के लिये हराम बताया

Eros Times: नई दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हिन्दू संगठनों की बैठक में सभी हिन्दू संगठनों ने एक मत होकर सभी हिन्दुओं को घार्मिक आदेश जारी किया कि वे हलाल प्रमाणपत्र वाली खाद्य सामग्री को अपने रसोई घर, दुकान, फैक्ट्री में प्रवेश न होने दें। हिन्दू संगठनों ने हलाल खाद्य सामग्री को हिन्दुओं के लिये अभक्ष्य बताकर इसका सम्पूर्ण बहिष्कार करने का फैसला लिया। 

बैठक में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हलाल सेर्टिफाइड खाद्य पदार्थ बनाने वाली कम्पनियों में अनिवार्य रूप से 2 मुस्लिमों को हलाल प्रमाणपत्र जारी करने के लिये नौकरी पर रखा जाता है। ये मुस्लिम खाद्य सामग्री को मुस्लिम हाथों से छूकर दूषित कर देते हैं। हम हिन्दुओं की परम्परा है कि हम मुस्लिमों का छुआ हुआ नहीं खाते । हमारी दुकानों में मुस्लिमों का हुक्का आज तक अलग है। गलती से भी यदि कोई हिन्दू मुस्लिमों के हुक्के से एक दम लगा लेता है तो आज भी उसका प्रायश्चित गंगा स्नान और गंगा जल का पान करके शुद्ध होना है। 

मुन्ना कुमार शर्मा ने दूसरी बात बतायी कि हिन्दू खाद्य कम्पनियों में हलाल सेर्टिफिकेट देने वाले अनिवार्य रूप से भर्ती 2 मुस्लिम हर खाद्य सामग्री के लोट में थूक कर उसे हलाल करते हैं।

हिन्दू संगठनों ने एक स्वर में सभी हिन्दुओं को धार्मिक आदेश जारी किया कि वो कहीं पर भी हलाल प्रमाणित वस्तुओं का सेवन नहीं करे।

इसी के साथ हिन्दू संगठनों ने रेलमंत्री सहित केंद्र सरकार को चेताया कि वो रेलवे सहित किसी भी सरकारी संस्थान जहां पर हिन्दू खाना खाते हैं,हलाल प्रमाणपत्र वाली खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करे। हलाल खाद्य सामग्री मुस्लिमों के थूकने के कारण हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। 
आने वाले नवरात्रों में व्रत, उपवास और पर्व के दिनों में यह भारत सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है कि खाद्य सामग्री की पवित्रता बनाये रखें ताकि हम हिन्दुओं का व्रत ओर उपवास भंग न हो।

हिन्दू संगठनों ने हिन्दू संस्थानों में हलाल प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार हिन्दुओं को देने और हलाल प्रमाण पत्र भी सरकारी संस्थानों के अधिकारियों द्वारा जारी करने का अनुरोध किया। जो कि केवल मुस्लिम देशों में निर्यात होने वाली खाद्य सामग्री तक ही सीमित रहे।

हिन्दू संगठनों ने सरकार को चेताया कि इस प्रकार का हलाल प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार ’जमीयत उलेमा-ए-हिंद’, ’हलाल इंडिया प्रा. लिमिटेड’ जैसे मुस्लिम संगठनों को देने से ऐसे संगठनों द्वारा हलाल प्रमाणपत्र के एवज की गयी आमदनी से इस्लामिक आतंकवादियों की मदद करने की आशंका बनी रहेगी। हलाल प्रमाणपत्र केवल मुस्लिमों द्वारा जारी करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15.1 का उल्लंघन है,जिसके अनुसार धार्मिक आधार पर भेदभाव करने की मनाही है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित