बीएलएस इंटरनेशनल और पीएसबी अलायन्स ने डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं के साथ अनुभव को बदलने के लिए की साझेदारी

Eros Times: नई दिल्ली: विश्वस्तरीय तकनीक सेवा संगठन बीएलएस इंटरनेशनल ने कंपनी के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी अपनी स्ट्रैटेजिक साझेदारी को पीएसबी अलायन्स के साथ शुरू कर रही है। इस साझेदारी का उद्देश्य एक व्यापक नेशनवाइड नेटवर्क के माध्यम से उन्नत डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं (DSB) को पेश करके बैंकिंग अनुभवों में बदलाव करना है । शुरुआत में इसमें 58 शहरों को शामिल किया जाएगा| बाद में बाकी सभी क्षेत्रों में भी इसको विस्तृत किया जाएगा| यह सभी ग्राहकों को सुविधाजनक डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं (DSB) दिलाने की गारंटी देता है।

बैंकिंग क्षेत्र तथा ग्राहकों की पंसद में तेजी से बदलाव के कारण यह कदम उठाया गया है। 3 वर्ष के समझौते के अंतर्गत, बीएलएस इंटरनेशनल चुने हुए 100 केंद्रों में सेवा प्रदानकर्ताओं की सहायता के साथ सभी मूल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा। इस पहल का उपयोग बीएलएस इंटरनेशनल की विशेषज्ञता और कटिंग-एज तकनीक का डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं को प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह पहल उत्तर, पश्चिम, पूर्व और उत्तर पूर्व में ग्रामीण और नगर के क्षेत्रों सहित 11.7 मिलियन अनुमानित ग्राहक के लेन-देन को बढ़ावा देगा।

बीएलएस इंटरनेशनल  के संयुक्त प्रबंध निदेशक, शिखर अग्रवाल ने कहा कि “इस सहयोग से आशा है कि यह देश में बैंकिंग सेवाओं में एक नया बदलाव लाएगा।

बीएलएस इंटरनेशनल और पीएसबी अलायन्स के बीच की यह साझेदारी अलग-अलग ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डोरस्टेप  बैंकिंग सेवाएं न केवल ग्राहक सुविधा को बढ़ावा देंगी, बल्कि आर्थिक तौर पर भी ग्राहकों को लाभ प्रदान करेंगी। इस साझेदारी के साथ हम उद्योग में सकारात्मक परिवर्तन लाने और हमारे संयुक्त विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग करके देश की प्रगति में योगदान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”
इस स्ट्रैटेजिक साझेदारी का उद्देश्य डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर करना है। जो पीएसबी अलायन्स के तहत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सभी ग्राहकों के लिए है। डोरस्टेप बैंकिंग का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद ग्राहकों को सुविधाजनक और व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।

बीएलएस इंटरनेशनल सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से सरकार-से-ग्राहक और व्यापार-से-ग्राहक सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। साथ ही डिजिटलीकरण, बीएलएस इंटरनेशनल के सिटीजन्स का समय और प्रयास बचाने में भी मदद करता है। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर विभिन्न सरकारी विभागों से विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के चैनल के रूप में कार्य करते हैं। बीएलएस इंटरनेशनल  के माध्यम से नागरिकों को एक प्रशासन की योग्य, पारदर्शी और प्रभावी युग का अनुभव होता आया है।

  • admin

    Related Posts

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 4 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद