भाजपा जिलाअध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Eros Times: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर एवं मनोज गुप्ता को पुनः जिला अध्यक्ष, नोएडा महानगर घोषित किए जाने पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने गजेंद्र मावी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने गजेंद्र मावी को फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया।  

गौरतलब है कि गजेंद्र मावी जी इससे पहले जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के भी दायित्व का बखूबी निर्वाहन कर चुके हैं, पिछले दायित्व के आधार पर मावी जी को जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर का एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही मनोज गुप्ता इससे पहले जिला अध्यक्ष, नोएडा महानगर भारतीय जनता पार्टी के दायित्व का बखूबी निर्वाहन कर चुके हैं, पिछले दायित्व के आधार पर गुप्ता जी को पुनः जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर का एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

इस मौके पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह एवं योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील खरी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी एवं आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर एवं मनोज गुप्ता को पुनः जिला अध्यक्ष, नोएडा महानगर घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर डी.के. सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की दूरदर्शिता के कारण इस क्षेत्र का काफी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए आदरणीय योगी जी कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुके हैं, जिसमें से गौतमबुद्धनगर में इंटरनैशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी तथा अब स्पोर्ट्स सिटी की पहल काफी सराहनीय है।  

इस अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह एवं योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील खरी के अलावा संस्था के सदस्य कृष्णकांत सिंह व प्रदीप राणा आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित