आयुष्मान भव: अभियान आज से, दो अक्टूबर तक चलेगा अभियान

ब्लाक स्तर पर जनप्रतिनिधि करेंगे अभियान का शुभारंभ

Eros Times: नोएडा जनपद में आयुष्मान भव: अभियान रविवार (17 सितम्बर) से शुरू होगा। राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ राष्ट्रपति की ओर से 13 सितम्बर को किया जा चुका है। जनपद में ब्लॉक स्तर पर रविवार को जनप्रतिनिधि शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को दी। 

सीएमओ ने बताया- दो अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान मेला, रक्तदान और अंगदान जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान भारत योजना के पात्र सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। रविवार को प्रत्येक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

अभियान के प्रमुख पाँच घटक -सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला (प्रत्येक शनिवार), आयुष्मान ग्राम पंचायत आदि हैं। सिलसिले वार इनसे संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आयुष्मान अर्बन (नगरीय), आंगनबाड़ी एवं शासकीय शालाओं में बच्चों की स्क्रीनिंग आदि संबंधी जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में उन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे जिनके सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में नाम हैं, अंत्योदय लाल राशन कार्ड हो या श्रम कार्ड अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2020 के बीच बना हो। उन्होंने बताया शासन स्तर से छह यूनिट या उससे अधिक वाले परिवारों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जनपद में ऐसे करीब 24443 नये परिवार हैं। 

उन्होंने बताया अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभागीय सभी अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी जा चुकी है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेला में प्रथम सप्ताह गैर संचारी रोगों, दूसरे सप्ताह संचारी रोगों जैसे टीबी, कुष्ठ व अन्य, तीसरे सप्ताह मातृ-बाल स्वास्थ्य व पोषण एवं चौथे सप्ताह नेत्रदान देखभाल संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज