आईपीएल की तर्ज पर आ रहा है ‘उत्तर प्रदेश कबड़्डी लीग’ होंगे 60 मैच 8 टीमें,

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के आयोजकों का बड़ा ऐलान आईपीएल की तरह होगा खिलाड़ियों का चयन, पहले सीजन में हिस्सा लेंगी यूपी की 8 टीमें,  होंगे 60 मैच

Eros Times: नोएडा आईपीएल की तर्ज पर यूपी के युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए “उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग” की शुरुआत की गई है। रविवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूपीकेएल के पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की। यूपीकेएल के रूप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक नया स्पोर्ट्स प्लेटफार्म खड़ा करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत 1 एक्स स्पोर्ट्ज और यूपी कबड्डी एसोसिएशन के साझा आयोजन “उत्तर प्रदेश कबड़्डी लीग” की घोषणा की गई है। 1 एक्स स्पोर्ट्ज के फाउंडर संभव जैन ने बताया कि यूपीकेएल में यूपी के स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।

टूर्नामेंट में कुल 60 मैच होंगे, जिनमें नोएडा निंजा, गंगा वारियर्स और बुंदेलखंड रॉयल्स समेत यूपी के आठ अलग-अलग क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों का गठन आईपीएल की तर्ज पर ही किया गया है और इनमें खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया भी तकरीबन वैसी ही होगी। कई टीमों में प्रो कबड्डी के खिलाड़ी भी ताल ठोकते नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महा सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यूपी जनसंख्या के लिहाज से एक बड़ा प्रदेश है और इससे विभिन्न खेलों के बहुत से खिलाड़ी निकले हुए हैं, लेकिन दूर दराज के गांवों और कस्बों में रहने वाले युवाओं को अवसर न मिल पाना एक बड़ी समस्या है। हमारी कोशिश होगी कि इस कमी को दूर किया जाए क्योंकि हमारा मकसद ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रमोट करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। इससे खिलाड़ियों में मोटिवेशन बढ़ेगा और उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त होने का भी अवसर मिलेगा।

 एमेच्योर कबड्डी फेडरैशन ऑफ इंडिया के जॉइन्ट सेक्रेटरी कुमार विजय सिंह, यूपीकेएल के ब्रांड अम्बेसडर और इंटरनेशनल कबड्डी एण्ड प्रो कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी ने भी पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी और कबड्डी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का आश्वाशन दिया। 1 एक्स स्पोर्ट्ज के मार्केटिंग डायरेक्टर अमन सक्सेना ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन का काम जोरों पर है, ब्रॉडकास्ट के लिए भी बात चल रही है साथ ही कब से इस कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत होगी तारीख की घोषणा भी जल्द करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया