मोबाइल वैन से लेबर चौकों पर निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण करेगी सरकार

निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने लिया निर्णय

महीने के अंत तक निर्माण श्रमिकों के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी

निर्माण स्थलों पर कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सूचना पत्रों का वितरण किया जायेगा

श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण, क्लेम और नवीनीकरण के लंबित आवेदनों को पूरा करने के दिए निर्देश

श्रम मंत्री ने श्रम विभाग में निर्माण श्रमिकों के लिए नई कल्याण योजनाओं के विस्तार को लेकर की बैठक

Eros Times: दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के कल्याण और बेहतरी के लिए श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मीटिंग का उद्देश्य सभी निर्माण श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करना है। श्रम विभाग मोबाइल वैन के ज़रिए दिल्ली के सभी लेबर चौकों पर निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत करने का काम करेगा। इन मोबाइल वैन्स के द्वारा निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ ले सकें। 

श्रम मंत्री  राज कुमार आनंद ने दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण को साझा किया और कहा कि हम प्रतिबद्ध हैं कि हमारे निर्माण उद्योग के मेहनती पुरुष और महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सभी अधिकार प्राप्त हों। मोबाइल पंजीकरण वैन्स की शुरुआत करना इस दिशा में ठोस कदम होगा, क्योंकि इससे अधिक से अधिक कामगारों तक सभी कल्याणकारी  योजनाओं के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ पहुंचाएं जा सकेंगे। 

इसके अलावा, श्रम मंत्री ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसकी शुरुआत महीने के अंत में करने की योजना है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों को उनके कौशल में सुधार करने के अवसर मिलेंगे, जिससे उनके रोजगार की संभावनाओं के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने जागरूकता और संचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्माण चौकों पर सूचना पत्र वितरित करने की शुरुआत होगी जिसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। कामगारों के लिए विभाग द्वारा प्रस्तावित योजनाओं पर जागरूक करने में मदद मिलेंगे। 

साथ ही, श्रम मंत्री ने दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण, क्लेम और नवीनीकरण के लंबित मामलों को निपटाने पर ज़ोर दिया। ये सक्रिय कदम श्रम मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने, उन्हें सशक्त बनाकर उनके जीवन को बेहतर करने के संकल्प को दर्शातें हैं।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित