अर्थव्यवस्था पर जी20 के प्रभाव को लेकर वाई 20 टॉक शो का आयोजन

Eros Times: नोएडा  एवियर एजुकेशनल हब और युवा क्रांति सेना के द्वारा कॉलेज सभागार में भारतीय अर्थव्यवस्था पर जी20 के प्रभाव को लेकर वाई 20 टॉक शो का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक विषय के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल और द इमेजिनडिया इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रोबिंदर नाथ सचदेव ने अपने विचार रखे और छात्र छात्राओं को बताया की किस तरह सभी छात्र छात्राएं अपने करियर के साथ साथ अपने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा की एक समय था जब लगता था देश में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम सफल नहीं होगा लेकिन आज हमारा देश डिजिटल प्लेटफार्म पर एक अलग छाप छोड़ रहा है। जल्द ही भारत विश्वगुरू बनेगा और इसमें अहम भूमिका आज के युवा और भावी पीढ़ी की होगी।

एवियर एजुकेशनल हब के चेयरमैन संदीप सिंह ने कहा की अब समय है की देश में हो रहे अहम बदलाव को छात्र छात्राओं तक हम पहुंचाएं ताकि उनके कैरियर चुनने की राह आसान हो सके।

संस्थान की डायरेक्टर कनिका सिंह और युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने दोनो वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और युवाओं से आह्वान किया की स्वयं के लिए कुछ करने के साथ ही वह यह भी देखें की जिस कैरियर को वह चुन रहे हैं वह देश की अर्थव्यवस्था और विकास में किस तरह से भागीदार बन सकते हैं।

इस अवसर पर सखा एक पहल की संस्थापक विभा चुघ, राहुल शर्मा, निधि जैन आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान