आईएमएसनोएडा में बीबीए प्रथम सत्र के छात्रों के लिए हुआ दीक्षारंभ का आयोजन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बीबीए प्रथम सत्र के छात्रों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता रिलेक्सो के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट राजीव भाटिया, बारक्लेज की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका भाटिया के साथ आईएमएस के डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी, बीबीए के एचओडी डॉ. जितिन गंभीर के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि आप अनुशासित, प्रतिबद्धता एवं दृढ़. निश्चित होकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र खुद में सकारात्मक बदलाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभएंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आप नित नई चुनौतियो का सामना कर सकते हैं। सफलता की सीढ़ी हमेशा भविष्य की योजना एवं समय प्रबंधन पर निर्भर है। उन्होंने छात्रों से संस्थान परिसर में अपने समय का सही उपयोग करने एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान राजीव भाटिया ने छात्रों के समक्ष अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि सफल बनने के लिए पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को कभी अपनी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। आप सपने देखे, एवं हमेशा सफलता के लिए तत्पर रहें। कार्यक्रम के दौरान राजीव भाटिया ने छात्रों से संचार कौशल विकसित करने एवं पीपल ओरिएंटेड लीडर बनने पर जोड़ दिया। वहीं प्रियंका भाटिया ने कहा कि सफलता रातोरात नहीं मिलती, चाहे बड़े हो या छोटे आपके रोजमर्रा के कार्य एवं गतिविधियां आपकी सफलता निर्धारित करती है। जब आप दृढ़ता के साथ कड़ी मेहनत करते हैं तभी सफलता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका भाटिया ने छात्रों से नेटवर्किंग कौशल विकसित करने एवं निरंतर सीखते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

दीक्षारंभ के दौरान डॉ. जितिन गंभीर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए आप सभी योजनाबद्ध तरीके से हर दिन कुछ नया सीखने पर फोकस करें। उन्होंने छात्रों से खुद के लिए विश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज