गुलमोहर एन्क्लेव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

टी-सीरीज कलाकार राजू हंस ने बांधा समां

Eros Times: गाजियाबाद : गुरुवार को महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में टी सीरीज कलाकार राजू हंस ने राधा कृष्ण के भजनों से जमकर समां बांधा।गुरुवार को गुलमोहर एन्क्लेव के शिव बालाजी धाम न्यास ट्रस्ट एवं निवासियों  ने मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन शिव बालाजी धाम मंदिर पर किया। कार्यक्रम में टी सीरीज कलाकार राजू हंस ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते हुए पूरे वातावरण को भक्ति रस में डुबो दिया।

गुलमोहर एनक्लेव स्थित श्री शिव बालाजी धाम मंदिर को जन्माष्टमी के अवसर पर भव्यता के साथ सजाया गया। इस अवसर पर टी सीरीज़ कलाकार राजू हंस ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए “बंसी बाजेगी तो श्याम राधा नाचेगी जरूर”, “बजाओ राधा नाम की ताली” तथा “बदल गया है ज़माना सांवरे” जैसे भजनों को गाकर समां बांध दिया और कार्यक्रम में मौजूद भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि सोसायटी के लोगों ने मिलजुलकर धूमधाम से श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया है। श्री कृष्ण की भक्ति इस संसार रूपी भंवर से निकालने वाली नैया के समान है।

 पंडित राजीव मिश्रा ने कहा कि परम रसिक व परम सखा श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने प्रेम रस धार का आनन्द प्राप्त किया है। आगे भी इसी प्रकार इस कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान परस्पर सहयोग से की जाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराकर छप्पन भोग लगाकर  माखन मिश्री का प्रसाद भी भक्तों को बाँटा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एबी सिंह,विनम्र जैन, एके जैन सुरेंद्र राजपूत, जी सी गर्ग, सुनीता भाटिया, पूनम जैन, सुमन गर्ग अनुजा बंसल  , सोनिया राज ललिता चौधरी अमित सिंघल, एम. एन. भार्गव आरके सिंह, सुखवीर सिंह त्यागी गौरव बंसल, रविंद्र रिहानी पंडित राजीव मिश्रा, समेत सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया