सकारात्मक मीडिया’ से होगा ‘सुंदर दुनिया’ का निर्माण

विश्व शांति और सद्भावना के लिए सशक्त मीडिया’ विषय पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कांफ्रेंस का शुभारंभ

Eros Times: आबूरोड भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि ‘स्वर्णिम विश्व’ के निर्माण में ‘सकारात्मक मीडिया’ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लोकमंगल और विश्व कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिए। प्रो. द्विवेदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कांफ्रेंस के शुभारंभ सत्र में ‘वैश्विक शांति और सद्भावना के लिए सशक्त मीडिया’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम चार दिन चलेगा, जिसमें मीडिया पर केंद्रित अनेक विषयों पर विमर्श होगा।

शुभारंभ सत्र में सांसद डा. भोला सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति प्रो.मान सिंह परमार, ब्रम्हकुमारीज मीडिया विंग के अध्यक्ष बीके करुणा, डा. बी.के.  निर्मला, बीके सरला, बीके रंजन, बी.के. शांतनु भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन (की नोट स्पीच) करते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि समाज में मूल्यों के पतन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है और मीडिया इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक, सामाजिक और शैक्षिक मूल्यों को फिर से स्थापित करने की आवश्यकता है। मीडिया की भूमिका केवल मनोरंजन और सूचना के प्रसार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक मूल्यों को स्थापित करने की भी है।

प्रो. द्विवेदी के अनुसार अपनी संस्‍कृति का गुणगान करने के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि हम इसे बचाने के लिए भी आगे आएं। मीडिया का काम है सही की सराहना करना, कमियों को उजागर करना और साथ ही समाधान पेश करना, जिससे मीडिया का एक सकारात्मक रूप दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि मीडिया शक्तिशाली और जिम्मेदार है। उसे यह सोचना होगा कि वह समाज को क्या देना चाहता है। साथ ही उसे ये भी ध्यान रखना होगा कि उनके समाचार का क्या प्रभाव समाज पर पड़ रहा है।

बदलाव का वाहक बने मीडिया: सांसद डा.भोला सिंह 

सांसद डा.भोला सिंह ने कहा कि राजनेताओं और पत्रकारों की दिनचर्या बहुत कठिन है। इसलिए हमें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति जरूर लेनी चाहिए। राजयोग से हम तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। इससे हमें अच्छे नवाचारी और सकारात्मक विचार आएंगे। मीडिया बदलाव का वाहक बने यह बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में बीके करूणा ने कहा ​कि आपकी शुभ भावना एक पवित्र ऊर्जा बनकर अन्य लोगों तक पहुंच जाती है। उस अदृश्‍य ऊर्जा को आप देख नहीं सकते, पर महसूस कर पाते हैं। लेकिन हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है कि हम इस शुभ भावना को अपने भीतर दिन भर में कितनी बार और कितनी देर तक महसूस कर पाते हैं? तनाव बार-बार हावी क्‍यों हो जाता है? हम अपने ही विचारों के कारण सरल जीवन को इतना जटिल क्‍यों बना लेते हैं?

कार्यक्रम में बीके सरला ने कहा कि मीडिया विंग इस आयोजन के माध्यम से मूल्यनिष्ठ मीडिया की स्थापना करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, सभी के लिए शुभकामनाएं रखना और दूसरों के साथ स्वयं की तुलना नहीं करने से आपके जीवन में तनाव कम हो सकता है।

ईश्वरीय कार्य में बनें सहयोगी: डा.निर्मला
ब्रम्हकुमारीज की संयुक्त प्रशासनिक प्रमुख बी.के. डा. निर्मला ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज हमें अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीने का तरीका सिखाती है। ईश्वरीय कार्य में मीडिया मददगार हो सकता है। 
 उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से पत्रकार चुनौतियों का सामना और समाधान करने की सही सोच एवं नजरिया विकसित कर सकते हैं 

मंच संचालन बी.के. चंद्रकला ने किया और धन्यवाद भाषण बी.के. शांतनु ने दिया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक मीडियाकर्मी  हिस्सा ले है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज