सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया, कोरोना, और कुष्ठरोग से करना अक्षम्य 

उदयनिधि स्टालिन, प्रियांक खर्गे तथा ए. राजा को गिरफ्तार न किया, तो पूरे देश में आंदोलन ! – हिन्दू जनजागृति समिति

Eros Times: विश्वबंधुत्व की सीख देकर सभी का समावेश करनेवाले ‘सनातन धर्म’ की डेंगू, मलेरिया, कोरोना, एड्स तथा कुष्ठरोग जैसे रोगों से तुलना कर ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने की बात करनेवाले तमिलनाडु के खेलमंत्री उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खर्गे तथा तमिलनाडु के द्रमुक सांसद ए. राजा ने पूरे देश के करोडों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं । वे सभी अपने वक्तव्यों पर दृढ हैं । इस कारण पूरे देश के हिन्दुओं में रोष व्याप्त है । अतएव उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153(A), 153(B), 295(A), 298, 505 तथा ‘आई.टी. एक्ट’ के अंतर्गत तत्काल अपराध प्रविष्ट किया जाए । इन सभी पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)’ लागू कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए, *ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने केंद्रीय गृहमंत्री मा. अमित शाह से की है । साथ ही कार्रवाई न होने पर पूरे देश में तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है । इस मांग का निवेदन केंद्रीय गृहमंत्री मा. अमित शाह को भेज दिया गया है ।

देश के विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक मुंबई में होने के उपरांत उसमें सम्मिलित कुछ दलों में सनातन धर्म को लक्ष्य करने की होड लगी हुई है । करोडों हिन्दुओं की श्रद्धा पर आघात कर देश की एकता, अखंडता तथा शांति को संकट में डाला जा रहा है । मंत्री और सांसद जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन विभिन्न जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार के वक्तव्य करना, लोकतंत्र की हार है । क्या इस प्रकार से इस्लाम, ईसाई आदि धर्माें के विषय में वक्तव्य करने का साहस इन राजनीतिक दलों में अथवा उनके नेताओं में है? बार-बार भडकाऊ वक्तव्य कर हिन्दुओं को लक्ष्य करनेवाले इन कानून-द्रोही

जनप्रतिनिधियों को केवल मंत्रीमंडल से नहीं, अपितु विधानसभा एवं संसद से भी हटा देना चाहिए । सामान्यतः हिन्दुओं के विरोध में तत्परता से ‘हेट स्पीच’ के अपराध प्रविष्ट करने के आदेश पुलिस को दिए जाते हैं; परंतु अनेक दिनों से अत्यंत निचले स्तर पर सनातन धर्म के विषय में वक्तव्य किए जा रहे हैं, तब भी न तो प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है, न ही सर्वाेच्च न्यायालय इस विषय में ‘सु मोटो’ संज्ञान ले रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है ।

इस प्रकार से धार्मिक तनाव निर्माण करनेवाले नेताओं पर अपराध प्रविष्ट कर उन्हें दंड नहीं दिया गया, तो देश की शांति, एकता और अखंडता संकट में पड जाएगी । साथ ही देश में दंगे फैलाकर अराजकता निर्माण करने में ये आरोपी सफल हो जाएंगे। यदि ऐसा हुआ, तो इसके जिम्मेदार पुलिस तथा प्रशासन ही होंगे, ऐसा भी समिति ने कहा ।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में 9 नवंबर को होगा विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव, अन्नकूट और छप्पन भोग का लगेगा प्रसाद

    नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संगम एक बार फिर नोएडा में देखने को मिलेगा। भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा की ओर से 9 नवंबर…

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में 9 नवंबर को होगा विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव, अन्नकूट और छप्पन भोग का लगेगा प्रसाद

    • By admin
    • November 8, 2026
    • 5 views
    नोएडा में 9 नवंबर को होगा विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव, अन्नकूट और छप्पन भोग का लगेगा प्रसाद

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views
    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 8 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 29 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 24 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 138 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक