Eros Times: नोएडा सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल,सेक्टर-56 में दिनांक 2 सितंबर 2023 को शिक्षक-अभिभावक अधिगम के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक, स्केटिंग ,तथा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें साहित्य , हिन्दी,संस्कृत गणित,विज्ञान तथा सामाजिक शास्त्र से संबंधित विषयों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया ।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल साधनों के अंधाधुंध प्रयोग की हानियों से अवगत कराया गया । वहीं दूसरी ओर स्केटिंग में अपना हुनर दिखाते छात्रों ने देखने वालों को रोमांचित कर दिया ।

प्रदर्शनी में चालित मॉडल व अन्य मॉडल- चार्ट ने छात्रों के ज्ञान का अनुपम प्रदर्शन किया । प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने कहा कि सतत परिश्रम , उत्साह और लगन का प्रतिरूप है प्रदर्शनी।फास्टिंग के लिए प्रेरित करते नुक्कड़ नाटक के छात्रों के कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह को दुगुना कर दिया । अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी , नाटक व स्केटिंग करते छात्रों के प्रयासों को रुचि पूर्वक देखा और सराहा।प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने छात्रों को समझाया कि कठिन परिश्रम, लगन व दृढ़ संकल्प से सपनों को साकार किया जा सकता है । असंभव कार्य भी संभव होता है। उन्होंने शिक्षा और अन्य गतिविधियों, रूचियाँ के बीच संतुलन स्थापित करने पर बल दिया । जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी ।प्रधानाचार्या ने छात्रों के स्वप्नों को साकार करने की कामना की ।






