पीवीआर ने स्टैंडअलोन आईमैक्स थिएटर का विस्तार किया

Eros Times: नेहरू प्लेस का यह सबसे पुराना व प्रतिष्ठित सिनेमा 15 साल बाद फिर से लॉन्च दिल्ली का 5वाँ आईमैक्स है नेशनल, 8 सितंबर, 2023: भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रीमियम सिनेमा एक्ज़िबिटर, पीवीआर आईनॉक्स ने नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित प्रतिष्ठित पारस सिनेमा एक नए अवतार में फिर से खोला है। इस लॉन्च के साथ दिल्ली में पाँचवाँ आईमैक्स और भारत में दूसरा स्टैंडअलोन आईमैक्स थिएटर शुरू हो गया है, जिसमें अगली पीढ़ी के लेज़र प्रोजेक्शन और लेज़र टेक्नोलॉजी के साथ आईमैक्स और एक मल्टी-चैनल साउंड सिस्टम है, जो बिल्कुल इमर्सिव अनुभव प्रदान करने के लिए केवल आईमैक्स थिएटरों में मिलता है। इस नये सिनेमा के साथ पीवीआर आईनॉक्स के पास नई दिल्ली के 27 सिनेमाघरों में 108 स्क्रीन हो गई हैं, और उत्तर भारत की 103 प्रॉपर्टीज़ में कुल 457 स्क्रीन हो गई हैं।

साउथ दिल्ली के वाणिज्यिक केंद्र में स्थित पारस सिनेमा 305 दर्शकों के बैठने की क्षमता के साथ दुनिया के सबसे इमर्सिव सिनेमा अनुभव के साथ वापसी कर रहा है। लेज़र के साथ आईमैक्स में 4के लेज़र प्रोजेक्शन सिस्टम है, जिसमें एक नया ऑप्टिकल इंजन और प्रोप्राइटरी आईमैक्स टेक्नोलॉजी है। इस नए अनुभव में नैक्स्ट जनरेशन की आईमैक्स प्रेसिज़न साउंड भी शामिल है, जो बेहतर डायनामिक रेंज और सर्वोत्तम ऑडियो इमर्शन प्रदान करती है। इस नये सिनेमा के बारे में पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, अजय बिजली ने कहा, “आज 15 साल के अंतराल के बाद साउथ दिल्ली के बीचोंबीच साउथ दिल्ली की सबसे प्रतिष्ठित संपत्तियों में से एक, पारस सिनेमा को फिर से खोलने पर हमें गर्व महसूस हो रहा है। इस उद्घाटन के साथ प्रिया सिनेमा के बाद भारत में दूसरे स्टैंडअलोन आईमैक्स थिएटर का लॉन्च भी हुआ है। हमें खुशी है कि हमें आज के आधुनिक दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए आईमैक्स जैसा आधुनिक सिनेमेटिक अनुभव दिल्ली के सबसे बड़े सिंगल स्क्रीन थिएटरों में से एक में पेश करने का अवसर मिला।”

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया