कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला पहुंचे सीडीओ अव्यवस्था पर हुए नाराज

Eros Times: गाजीपुर – प्रदेश में जन्माष्टमी शुभ अवसर पर यह पर्व पारम्परिक रूप से धूम-धाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गाय को भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा होने के कारण गाय का पौणारिक महत्व भी है साथ ही हम सभी गाय को माता मानते है इस लिए इस दिन गो-माता की भी विशेष पूजा अर्चना किये जाने की परम्परा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को जनपद के 57 गो आश्रय स्थलों में जन्माष्टमी का पर्व गो-माता की पूजा अर्चना कर एवं उन्हें गुड़ और केला खिलाकर धूम-धाम से मनाया गया। गोआश्रय स्थल आर०टी०आई० सदर गाजीपुर में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्षता श्रीमती सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजा कर गायों को माला पहनाकर गुड़ व केला खिलाया और गायों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया ।

  इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करायी जाय तथा लंपी डिजीज से पशुओं को बचाने के लिए समुचित चिकित्सा का प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। पशु के चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल पर साफ सफाई नही पायी गयी एवं उनके गोबर व मल मूत्र का निकास हेतु व्यवस्था को देखते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित नगर पालिका के अधिकारी को निर्देशित किया कि चारो तरफ टीन सेट की व्यवस्था एवं गोबर एवं विशेष पानी की निकासी हेतु नाली की व्यवस्था तत्काल की जाय। बताया गया कि बाहर में नाली की कोई व्यवस्था न होने पर समस्या आए दिन होती रहती है उस पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने तत्काल आगणन बनाकर रोड के किनारे नाली बनायी जाय।  

  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० शिवकुमार रावत, पशु चिकित्साधिकारी डा० रजनीश कुमार, जिला सूचना अधिकरी राकेश कुमार एवं नगर पालिका व पशुपालन विभाग कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। वृहद गोसंरक्षण केन्द्र करीमुद्दीनपुर में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद आशुतोष कुमार, कान्हा गोशाला जमानियाँ में उप जिलाधिकारी जमानियाँ हर्षिता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, पप्पू राय, समस्त सभासद जमानियॉ एवं जनपद के अन्य गोआश्रय स्थलो में खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में गो-माता की पूजा की गयी, उन्हें फूल माला पहनाया गया तथा गुड़ एवं केला खिलाया गया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज