कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव में हंसराज रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

छलका भक्ति रस, भीग उठा अंतर्मन, हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमें श्रोता

Eros Times: नई दिल्लीः रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लाॅन न.1 में श्री श्री खाटू ष्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित षष्टम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2023 में आज हंसराज रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। हंसराज  रघुवंशी जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की सांस्कृतिक संध्या बाबा जी के नाम से प्रसिद्ध और मशहूर कलाकार हंसराज रघुवंशी के नाम रही।  षष्टम्  श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2023 में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रुप में हंसराज रघुवंशी ने भोले के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत मेरा भोला है भंडारी….. गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने हंसराज रघुवंशी को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि विनोद अग्रवाल की टीम द्वारा प्रस्तुत राधा नाम संकीर्तन ने भी लोगों को काफी आकर्षित किया साथ ही कीर्तन में प्रस्तुत भजनों का भी लोगों भरपूर आनंद लिया। उन्होंने यह भी बताया की लोग विभिन्न जगहों से हमारी जन्माष्टमी को देखने आ रहे हैं। हमने लाॅन न.1 के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की गई है। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे लोग कार्यक्रम देख सके।

षष्टम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2023 में प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति, नंद के लाला का नंदोत्सव साध्वी पूर्णिमा दीदी द्वारा व अंतिम दिन हरियाणवी कल्चर प्रोग्राम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएगें। यहां पर खाने के लगभग कई स्टाॅल लगाए गए हैं साथ ही अलग अलग तरह के झूले भी लगे हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी