शिव नादर विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक किया 10K चैलेंज 2023 के पहले संस्करण का आयोजन

Eros Times: ग्रेटर नोएडा, 04 सितम्बर 2023 – शिव नादर विश्वविद्यालय ने कल अपने विश्वविद्यालय परिसर में “शिव नादर 10K चैलेंज 2023” के पहले संस्करण का शानदार समापन किया। इस खास आयोजन में विविध पृष्ठभूमियों के धावकों ने भाग लिया, और यहां आपस में मिलकर एक समावेशी और जीवंत सामुदायिक उत्सव की एक खूबसूरत छटा बिखेरी।
इस कार्यक्रम को तीन श्रेणियों, 5K वॉक, 5K रन और 10K रन में बांटा गया था। इन श्रेणियों के साथ इस कार्यक्रम में अलग-अलग फिटनेस स्तर वाले धावकों को शामिल किया गया था। इस मौके पर शिव नादर विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट के डायरेक्टर डॉ. अमरीश टोनी और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, फाइनेंस एंड ऑपरेशंस राजा नटराजन ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिटनेस, मेलजोल और सामुदायिक भावना से भरपूर इस दिन का आनंद लेते हुए प्रतिभागियों को इस ईवेंट के दौरान खूबसूरत रास्तों का मजा लेने को शानदार अवसर भी मिला। इस ईवेंट में प्रतिभागियों ने अपने शानदार एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन किया।

साथ ही इस ईवेंट के साथ उन्हें शिव नादर विश्वविद्यालय के खूबसूरत कैम्पस के बारे में जानने का भी मौका मिला। हरी-भरी हरियाली और बायोडायवर्सिटी से भरपूर विश्वविद्यालय के खूबसूरत कैम्पस ने इस शानदार ईवेंट के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि के रूप में काम किया। विश्वविद्यालय का कैम्पस सर्वश्रेष्ठ शैक्षिणिक अनुभव प्रदान करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को बेहतरीन ढंग से पेश करता है।शिव नादर 10K चैलेंज 2023 में प्रतिभागियों की ओर से जबर्दस्त भागीदारी देखी गई। इस चैलेंज में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, इनमें से 30% महिलाएं थीं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों का यह उत्साह बताता है कि ईवेंट कितना समावेशी रहा और किस प्रकार इसने सामुदायिक उत्सव की जीवंत भावना को खूबसूरती के साथ पेश किया है।इस चैलेंज की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं ने अपने असाधारण दृढ़ संकल्प और सहनशक्ति का बेजोड़ प्रदर्शन किया है।पुरुषों के 10K चैलेंज में प्रशांत चौधरी चैंपियन बने। उनके बाद सोनू कुशवाह पहले रनर-अप और यूनुस शाह दूसरे रनर-अप रहे।महिलाओं के 10K चैलेंज में सोनम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से शीर्ष स्थान हासिल किया। निशा कुमारी और अर्पिता सैनी ने प्रथम और द्वितीय रनर-अप रहीं।
पुरुषों के 5K चैलेंज में एक कड़े मुकाबले में अबधेश चौधरी विजयी रहे। वहीं चेतन कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव प्रथम और द्वितीय रनर-अप रहे। महिलाओं की 5K चैलेंज में तनीषा विजेता बनकर उभरीं, वहीं प्रियंका ने प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया, इसके बाद प्रियंका भाटी दूसरी रनरअप रहीं, जिन्होंने समर्पण और दृढ़ता का एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।
डॉ. अमरीश टोनी, डायरेक्टर (फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट) ने कहा, “शिव नादर 10K चैलेंज 2023 के हमारे पहले संस्करण को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम बेहद रोमांचित हैं। एक ओर जहां हम मैराथन को लेकर गंभीरता के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वहीं हमारा यह 10K चैलेंज 2023 हेल्थ, वैलनेस और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन नमूना पेश कर रहा है। प्रतिभागियों का हर कदम, उनके परिवेश को एक सेहतमंद भविष्य प्रदान करता है।”

शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के बारे में:
शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस, एक छात्र-केंद्रित, बहु-विषयक और अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तरों पर शैक्षणिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। 2011 में इस संस्थान की स्थापना शिव नादर फाउंडेशन द्वारा की गई थी। यह एचसीएल के संस्थापक श्री शिव नादर द्वारा स्थापित एक परोपकारी फाउंडेशन है। संस्थान इंजीनियरिंग, नैचुरल साइंसेस, ह्यूमेनिटीज़ एवं सोशल साइंसेस एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में कुछ नया सीखने और इनोवेशन का एक विश्वस्तरीय केंद्र बनने की राह में अग्रसर है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट और पोस्टडॉक्टरल अनुभव वाली विश्वस्तरीय फैकल्टी इस संस्थान के साथ जुड़ी हुई हैं।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज