60 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए अब पुलिस सबसे बड़ा सहारा बनेगी

सिहानी गेट एसीपी रवि कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी नरेश शर्मा ने गुलमोहर एन्क्लेव में वरिष्ठ नागरिकों से की रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील

Eros Times: गाजियाबाद सीनियर सिटीजन  के लिए गाजियाबाद पुलिस ने ऑपेरशन सवेरा की शुरूआत की है। इस योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए अब पुलिस सबसे बड़ा सहारा बनेगी। एसीपी सिहानी गेट रवि कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी नरेश शर्मा ने गुलमोहर एन्क्लेव  सोसायटी में एक बैठक की। जिसमें बताया कि पूरे गाजियाबाद में 60 वर्ष से उससे अधिक आयु वर्ग के बुज़ुर्गों का डाटा जुटाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की मदद से बुजुर्गों का नाम, आयु, मोबाइल नम्बर, परिवार में सदस्यों की स्थिति, अकेले रहते हैं या फिर बच्चों के साथ आदि सारी जानकारी जुटायी जा रही हैं। एक बार सारा विवरण मिल जायेगा तो इसे एप पर ऑनलाइन कर दिया जायेगा।

इस ऑपेरशन सवेरा के बाद माना जा रहा है की घरों में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीज़न भी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। पुलिस की यह योजना  सीनियर सिटीजन के लिये सबसे अधिक लाभकारी साबित हो रही है। यदि परिवार में ही कोई उन्हें सताता है तो वह फोन कर मदद की गुहार लगा सकते हैं। कई मामलों में यह बात सामने आयी है कि घर में केवल बुजुर्ग रहते हैं, बीमार होने या अन्य जरूरी होने पर वह दूसरों से मदद नहीं मांग पाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस की सिनियर सिटीजन की समस्याओं को निराकरण करेगी।

ऑपेरशन सवेरा के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहला तरीका है कि सीनियर सिटीजन अपने क्षेत्र के थाने पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसमें सम्बंधित थाना प्रभारी या उनके अधीनस्थ सीनियर सिटीजन की मदद करेंगे। वहीं इसका दूसरा तरीका है 112 नम्बर पर कॉल कर अपना नाम, पता मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी देकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं तीसरा तरीका है कि वरिष्ठ नागरिक अपने स्मार्ट फोन या कंप्यूटर से URL 125.16.12.217/Srcitizenreg के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस URL पर जाकर एक पेज खुलेगा जिसमें अपेक्षित जानकारी सीनियर सिटीजन को भरनी होंगी और उन्हें सेव करना होगा।

इस योजना में पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से पुलिसकर्मी समय समय पर संर्पक करते रहेंगे जिससे वे खुद को सहज महसूस कर सकें। साथ ही अपनी किसी समस्या को भी शेयर कर उसे सुलझा सकें। 

इस बारे में गुलमोहर एन्कलेव आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि शासन-प्रशासन की यह एक बेहतरीन पहल है। सोसायटी के सभी वरिष्ठ नागरिकों का इस योजना में पंजीकरण अवश्य करवाया जाएगा जिससे उनके मन में सुरक्षा का भाव रहे। वहीं एसीपी रवि कुमार सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट के अंदर मौजूद सभी रेजिडेंशियल सोसायटियों में जाकर सम्पर्क किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का डाटा जुटाया जा सके। इसके अलावा भी वरिष्ठ नागरिकों से विभिन्न माध्यमों से पंजीकरण की अपील की जा रही है।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा, नासिरपुर चौकी इंचार्ज  जयवर्धन सिंह,   जज ए बी सिंह सचिव विनम्र जैन,  कोषाध्यक्ष ए के जैन पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत एम० एन० भार्गव सुनीता भाटिया डीसी जैन श्रवण कुमार गौरव बंसल राजीव भाटिया समेत काफी गुलमोहर वासी उपस्थित रहे

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज