आरडब्ल्यूए-55 द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण

Eros Times: नोएडा कहावत हैं कवियों की कलम वो काम कर सकती है जो तलवार नहीं कर पाती l ऐसा ही कुछ प्रभाव देखने को मिला जब नोएडा सेक्टर 55 के कम्यूनिटी सेंटर में देश के विख्यात कविगण अपनी कविताओं का पाठ कर रहे थे।

रविवार की शाम सांस्कृतिक चेतना को समर्पित संस्था नई पहल एवं सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन बेहद सफल रहा। युवा कवि विनोद पाण्डेय के संचालन में देश के नामचीन कवियों के साथ नवोदित रचनाकारों की कविताएँ खूब मन से सुनी गयी l कवि सम्मेलन की अध्यक्षता बुलंदशहर से पधारे वरिष्ठ कवि डॉ आलोक बेजान ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में देश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ रामशरण गौड़ जी की उपस्थिति रही। अन्य कवियों में हापुड़ से आए सुप्रसिद्ध कवि अनिल बाजपेयी, नोएडा से डॉ इला जायसवाल एवं युवा कलमकार सुमित दुबे ने अपने काव्य-पाठ से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस सुंदर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उद्योगपति सत्यनारायण गोयल की उपस्थिति पूरे कार्यक्रम तक रही। 

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, उसके बाद नई पहल संस्थापक सदस्य विनोद शर्मा जी ने कवियों का एवं सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री गजेंद्र बंसल ,कोषाध्यक्ष के डी शर्मा एवं सेक्रेटरी श्रीकांत बंसल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया साथ ही साथ अध्यक्ष श्री गजेंद्र बंसल जी कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और उपस्थित अतिथिगण एवं कवियों का आभार व्यक्त किया।

युवा कवि सुमित दुबे ने अपनी विविध कविताओं से श्रोताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया l युवा प्रतिभा की सभी ने तारीफ़ की।

इला जायसवाल जी ने सुंदर मुक्तकों के साथ-साथ रक्षाबंधन विशेष गीत पढ़कर सबको भावुक कर दिया l उनके काव्य-पाठ पर खूब तालियाँ बजी।

तीसरे नम्बर पर आए डॉ अनिल बाजपेयी ने तो महफ़िल ही लूट लीl पहले हिंदी की महत्ता पर फिर स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर बेहतरीन काव्य-पाठ किया। श्रोताओं की तालियाँ रुकने का नाम नहीं ले रहीं थी।

संचालन कर रहे विनोद पाण्डेय अपनी हास्य व्यंग्य क्षणिकाओं से पूरे समय सबको गुदगुदाते रहे और अपने काव्य-पाठ के दौरान “मंत्री जी आने वाले हैं” शीर्षक से व्यंग्य कविता पढ़कर राजनीति व्यवस्था पर शानदार कटाक्ष किया। अंत में डॉ आलोक बेजान ने  लगभग हर रस की कविताएँ सुनाकर इस आयोजन को यादगार बना दिया। माँ और पिता पर सुनाए गए उनके मुक्तक श्रोताओं के दिल में बस गए। आलोक जी ने सबको हँसाया भी और संवेदना से परिपूर्ण कविताओं द्वारा सच्चा और अच्छा संदेश देकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिससे कवि सम्मेलन का सार्थक और पवित्र उद्देश्य भी पूरा हुआ।

मुख्यअतिथि के रूप ने पधारे डॉ रामशरण गौड़ जी ने नई पहल के इस मुहिम को समाज हितकारी और क्रांतिकारी बताया l उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का और सीखने का अवसर मिलेगा l गौड़ जी ने मंच से अपने उद्बोधन में सभी रचनाकारों को राष्ट्रहित में सृजन करने को प्रेरित भी किया।

सबसे अंत में नई पहल के संस्थापक सदस्य एस. सी. मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और वरिष्ठ पत्रकार एवं नई पहल के संस्थापक सदस्य विनोद शर्मा ने संस्था के आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अन्य महनीय उपस्थिति में  नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, समाजसेवी मानसिंह चौहान ,वरिष्ठ उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, पूर्व गवर्नर लायंस क्लब सुनील निगम , रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर त्रिपाठी, फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, उद्योगपति सत्यनारायण गोयल, आर एन श्रीवास्तव, त्रिलोक शर्मा,फ़ोनरवा के पूर्व अध्यक्ष एन. पी. सिंह, महीपाल सिंह, हरीश त्रिपाठी, मुकुल बाजपेयी, लोकेश त्रिपाठी, पीके गुप्ता, ममता शर्मा, पवन यादव, मानसी सिंह, दीपक शर्मा, कुलदीप बरतरिया, परेश गुप्ता आदि महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित