रेवफिन ने ईवी ऋण के माध्यम से महिलाओं को रूढ़ियों को तोड़ने और समानता का नेतृत्व करने के योग्य बनाया

विविधता और महिलाओं के सशक्तीकरण के अपने वादे के तहत बेहतरीन आर्थिक समाधान की पेशकश कर रहा है। अभी भारत के टियर 2 और टियर 3 बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में  महिलाओं का प्रतिनिधित्व 24%है।

उत्तराखंड तथा झारखंड में क्रमश: 550 और 362 और इसके बाद मध्यप्रदेश (166) और असम (105) में उल्लेखनीय संख्या के साथ ईवी फाइनेंसिंग से विभिन्न राज्यों में महिलाओं के सशक्तीकरण में तेजी आई है। 

ईवी ऋणों ने महिलाओं के लिए नेतृत्वकारी भूमिका की खोज करने और अतिरिक्त व्यवसाय आरम्भ जैसे उद्यमशील उपक्रम के लिए अनेक अवसर पैदा किये हैं, जिनसे महिलाओं के मौजूदा कारोबार का विस्तार हुआ है और उनमें से कई महिलाएं फ्लीट ऑपरेटर तक बन गई हैं। 

Eros Times: दिल्ली रेवफिन भारत में ग्राहकों को ऋण देने वाला तेजी से बढ़ता एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग को सहायता देता है। यह भारत के टियर 2 और 3 शहरों की महिलाओं के उल्लेनीय विकास की सराहना करता है, जिन्होंने समानता को अपनाते हुए ईवी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए ऋण लेने में रुचि दिखाई। महिला समानता दिवस के मौके पर, हम यह बताना चाहते हैं कि महिलाएं भी पुरुषों की तरह कमा सकती हैं, और किसी भी बाधा को पार कर सकती हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार, टियर 2 और 3 बाजारों में प्रतिभाशाली तथा सशक्त महिलाओं का प्रतिनिधित्व उत्साहजनक रूप से 24% है। 5500 महिलाओं द्वारा यह ऋण लेने के साथ बिहार तथा उत्तरप्रदेश आगे है।

रेवफिन की रिपार्ट में स्पष्ट रूप से ईवी से मिलने वाली आर्थिक मदद से विभिन्न राज्यों में महिलाओं का सशक्तीकरण दिखाई देताहै। उत्तराखंड जैसे राज्य में 550 महिलाओं ने ऋण लिया, वहीं झारखंड में यह संख्या 362 है। 

रेवफिन की एक ऐसी ही प्रेरक कहानी, हरिद्वार की रहने वाली 32-वर्षीया प्रिया वर्मा की है। पहले सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाली प्रिया ने लॉकडाउन के दौरान रेवफिन से ई-रिक्शा के लिए ऋण लेकर अपनी जिंदगी की कमान अपने हाथों में ले ली। 20,000 रुपये की स्थिर कमाई के साथ प्रिया अब लचीलेपन और कार्य-जीवन संतुलन का आनंद उठाती हैं, और अपना जीवन-स्तर उन्नत किया है। इससे वे दूसरे महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उन्हें सशक्त बना रही हैं।

इस रिपोर्ट पर अपनी बात रखते हुए, रेवफिन के सीईओ और फाउंडर, समीर अग्रवाल ने कहा कि, “टियर 2 और 3 शहरों की महिलाओं के बोलने की विशिष्ट उच्चारण शैली को सुनकर बहुत अच्छा लगता है। ईवी फाइनेंसिंग के अवसरों का लाभ लेते हुए, ये सभी अब केवल घर पर रोटियां नहीं बनाती, बल्कि घर की कमाई में अपना योददान देने का बीड़ा भी उठाया है। सशक्त होने की चाह में, उनहोंने ऋण पाने के लिए काफी सारी विचित्र मुश्किलों का सामना भी किया। रेवफिन में, हमारी निबार्ध ऋण प्रक्रिया उन महिलाओं के सहयोग में सहारा बना। उन अद्भुत महिलाओं को आर्थिक साधन मिल रहे हैं, जिनकी वो हकदार हैं। हम सबने मिलकर एक ऐसा रास्ता तैयार किया है, जहाँ महिलाओं की क्षमता निखरती है और उनके परिवार में खुशहाली आती है। आइए, उनके अटूट विश्वास का जश्न मनाते हैं, क्योंकि वे अपनी चमक बिखेर रही हैं और एक उज्जवल कल की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।“

इस उद्योग का अग्रणी होने के नाते, रेवफिन ने आर्थिक समाधान और दृढ़ समर्पण की मदद से एक ऐसा भविष्य तैयार किया है, जहाँ महिलाओं के योगदान को कई तरह की नेतृत्व वाली भूमिकाओं तथा ईवी सेक्टर में आंत्रेप्रेन्यरशिप वेंचर्स के माध्यम से जाना और परखा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज