धार्मिक यात्रा 28 को सर्व हिन्दू समाज करेगा: अरुण जैलदार

Eros Times: नई दिल्ली ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है जो 31 जुलाई को हुए हिंसक हमलों के कारण अधूरी रह गई थी। अब 28 अगस्त को यह यात्रा मेवात के सर्व हिंदू समाज के द्वारा निकल जाएगी। विश्व हिंदू परिषद ने इस यात्रा को एक संगठित स्वरूप प्रदान किया था। वह अभी भी एक सहयोगी संस्था के रूप में हमारे साथ उपस्थित रहेगी। 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जैलदार ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा की G 20 के महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए और मेवात में  दंगाइयों पर पुलिस की सघन कार्यवाही को देखते हुए प्रशासन के साथ चर्चा करके हम इसके आकार प्रकार पर विचार कर सकते हैं। 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस बार की यात्रा का आयोजन मेवात के हिंदू समाज ने ही आग्रह पूर्वक करने का निश्चय किया है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद मेवात से बाहर के हिंदू समाज को वहां न बुलाकर संपूर्ण प्रदेश के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा कर रही है। उस दिन प्रदेश के हर प्रखंड में एक शिव मंदिर में दोपहर 11:00 सामूहिक जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और वहां का हिंदू समाज इस कार्यक्रम में भाग लेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान शंकर से प्रार्थना की जाएगी कि वे दंगाईयों को सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे वे भविष्य में हिंदू समाज के कार्यक्रमों और यात्राओं में किसी प्रकार की बाधा न डालें और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के अनुसार व्यवहार करना सीखें। 

ब्रजमंडल की यह ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा सर्व हिंदू समाज के बैनर तले निकलेगी। अरुण जैलदार वहां के सामाजिक और धार्मिक नेताओं के साथ इस यात्रा में रहेंगे। पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद महाराज (अध्यक्ष, संत समिति), पूज्य स्वामी धर्मदेव महाराज, पूज्य स्वामी नवल किशोर दास, महाराज पूज्य स्वामी आदित्यनाथ महाराज जैसे अन्य पूज्य संत इस धार्मिक यात्रा की अगुवाई करेंगे तथा विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार भी उसमें रहेंगे। 

डॉ. जैन ने आशा व्यक्त की कि यह यात्रा हमेशा की तरह शांति और सौहार्द के साथ ही निकलेगी और सद्भाव का एक नया उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

इस प्रेस वार्ता में गौ सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र कुमार देशवाल और मेवात के प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र भाटी व रंजीत नंबरदार के अतिरिक्त मेवात से विभिन्न समाज व संस्थाओं के प्रतिनिधि रूप में 12 से अधिक सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 12 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी