विवाहिता की मौत, आधा दर्जन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Eros Times: गाज़ीपुर नोनहरा थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर गांव निवासी एक विवाहिता शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई । विवाहिता के पिता के तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । इस मामले में तहरीर के अनुसार आधा दर्जन लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोनहरा थाना क्षेत्र के गाजिया गठीया निवासी रमई बिंद की सबसे छोटी पुत्री सुनीता बिंद की शादी 10 मई 2023 को प्रेम विवाह इसी थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर गांव निवासी बालिराम बिंद के सबसे छोटे पुत्र विपिन के साथ हुआ था । आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली जनों द्वारा सुनीता बिंद को बाइक और एक लाख रुपए दहेज में लेने के लिए दबाव दिया जा रहा था ।इसको लेकर कई बार सुनीता के साथ ससुराली पक्ष मारपीट भी किया है । शुक्रवार की सुबह सुनीता आठ बजे अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई । ससुराल पक्ष द्वारा सुनीता के माता-पिता को सूचना देकर इस घटना से अवगत कराया । सूचना पर मुसल्लहपुर पहुंचे पिता रमई बिंद का आरोप है कि हमारी बेटी को जहर खिला कर मारा गया है । मृतका सुनीता बिंद अपने चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी ।

रमई बिंद ने अपनी तहरीर में ससुराली जनों के ऊपर दहेज में बाइक और एक लाख रुपए नहीं देने पर जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है । इस घटना में सास, ननंद, पति, जेठ सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है । इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित