एचडीएफसी बैंक ने -ब्रांड होटल क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करने के लिए मैरियट बॉनवॉय के साथ सहभागिता की

मैरियट बॉनवॉय एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड डायनर्स क्लब इंटरनेशनल पर भी चलेगा

Eros Times: भारत, 25 अगस्त 2023: एचडीएफसी बैंक, भारत में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक ने भारत के पहले को-ब्रांडेड ‘मैरियट बॉनवॉय एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड’ को लॉन्च करने के लिए मैरियट बॉनवॉय, मैरियट इंटरनेशनल के अवॉर्ड प्राप्त ट्रेवल प्रोग्राम के साथ करार किया है। होटल क्रेडिट कार्ड, को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड डाइनर्स क्लब पर चलेगा, जो डिस्कवर ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा है और इसका लक्ष्य भारत में सबसे अधिक लाभदायक और सुविधाजनक ट्रेवल कार्ड्स में से एक बनना है।

मैरियट बॉनवॉय एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड दो ब्रांडों की ताकत का लाभ उठाएगा और ग्राहकों को कई सारे ट्रेवल बैनिफिट्स की एक पूरी सीरीज प्रदान करता है। इसमें मैरियट बॉनवॉय के साथ सिल्वर एलीट स्टेटस भी शामिल है, जो सबसे पहले लेट चेकआउट, एक्सक्लूसिव मेंबर रेट्स, मैरियट बॉनवॉय बोनस प्वाइंट्स और कई सारे अन्य लाभ भी प्रदान करता है।

इस मौके पर सुश्री रंजू एलेक्स, एरिया वाइस-प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, मैरियट इंटरनेशनल ने कहा कि ‘‘जापान और दक्षिण कोरिया में सफल लॉन्च के बाद, हम भारत में अपना पहला मैरियट बॉनवॉय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘भारतीय ट्रेवलर्स और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की एक नई पीढ़ी के लिए घूमने-फिरने के लिए एक नया संसार खुलेगा जो दो शक्तिशाली ब्रांडों के लाभों का कॉम्बिनेशन इसके मेंबर्स को उपलब्ध होगा।

पराग राव, कंट्री हेड- पेमेंट बिजनेस, कंज्यूमर फाइनेंस, टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल बैंकिंग, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि ‘‘हमें मैरियट बॉनवॉय के साथ साझेदारी में भारत का पहला को-ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड पेश करते हुए काफी अधिक खुशी हो रही है। देश में प्रमुख कार्ड प्रोवाइडर के रूप में, हम इस नई ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं और विश्वास करते हैं कि यह साझेदारी हमारे ग्राहकों के हॉस्पिेटिलिटी सेक्टर के साथ जुडऩे के तरीके में एक बड़ा बदलाव लाएगी, उनके ट्रेवल को बढ़ाएगी और जिंदगी भर साथ बनी रहने वाली यादें प्रदान करेगी।’’

क्रिस विंटर, वाइस प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल मार्केट्स, डायनर्स क्लब इंटरनेशनल ने इस मौके पर कहा कि ‘‘जो कार्डहोल्डर्स ट्रेवल बैनिफिट्स को अच्छे से अपनाते हैं, वे कई सारे ट्रेवल रिवॉर्ड्स और विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनको डायनर्स क्लब द्वारा भारतीय मार्केट्स और पूरे विश्व में प्रदान किया जाता है। हमारे अद्वितीय पार्टनरशिप मॉडल को काफी लोग पसंद करते हैं और वे इसे तेजी से अपना रहे हैं। दुनिया भर में अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ ये प्रोग्राम उन लोगों को लाभान्वित करेगा जो काम और आनंद दोनों के लिए यात्रा करते हैं, साथ ही जो लोग रोजमर्रा के स्थानीय खर्चों के लिए कार्ड का उपयोग करते हैं।’’

काई सारे लाभ, रिवॉर्ड्स कई गुणा

यात्रियों की नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया, मैरियट बॉनवॉय एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डधारक एक योग्य खर्च पर मैरियट बॉनवॉय प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं। इन प्वाइंट्स को मैरियट बॉनवॉय पोर्टफोलियो में भाग लेने वाले होटलों में रिडीम किया जा सकता है, जिनमें फ्री नाइट्स और बेजोड़ 31-ब्रांड पोर्टफोलियो में अपग्रेड करके, मैरियट बॉनवॉय मोमेंट्स के माध्यम से जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव, मैरियट बॉनवॉय बुटीक के सिग्नेचर ब्रांडेड उत्पादों के साथ होटल अनुभव तक शामिल हैं। कार्डधारकों को दुनिया भर में लगभग 40 एयरलाइनों को पॉइंट ट्रांसफर करने की भी सुविधा प्राप्त होगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 10 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया