टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम काअधिग्रहण

Eros Times: नोएडा, देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी द गौड़ ग्रुप जिसका मुख्यालय दिल्ली एनसीआर में  है, ने  बहुप्रतीक्षित  यूपी  टी20 लीग में गोरखपुर लायन्स फ्रैंचाइज़ के अधिग्रहण की घोषणा की है।यह  साझेदारी क्षेत्र में  खेल एवं सामुदायिक विकास  को बढ़ावा देने की गौड़ ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

खेल दिल्ली-एनसीआर के इस ग्रुप के लिए नया क्षेत्र नहीं है, वे पहले से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की बुनियादी सुविधाओं के विकास में सहयोग प्रदान करते रहे हैं। उनके इन्हीं  प्रयासों  में  शानदार  गौर  सिटी स्पोर्ट्स  कॉम्पलेक्स का  निर्माण  भी शामिल है18 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस कॉम्प्लेक्स को गौड़ सिटी के निवासियों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैगोरखपुर टीम यूपी टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में से एक है, उनके अलावा लीग में नोएडा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ टीमें भी शामिल होंगी।

20 अगस्त 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेस सम्मेलन में इस उल्लेखनीय विकास की घोषणा की गईयूपी टी20 लीग 30 अगस्त 2023 को अपने पहले सीज़न के लिए तैयार है, जिसकी फाइनल एवं क्लोज़िंग सेरेमनी 16 सितम्बर 2023 को होगी यह  लीग  यूपी  के  प्रतिभाशाली  युवाओं  को लीग में  हिस्सा लेकर  क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा  के  प्रदर्शन का मौका प्रदान करेगी।

मनोज गौड़,चेयरमैन एवं एमडी, गौड़ ग्रुप ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए माननीय अतिथि रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त किया। किशन एक जाने-माने अभिनेता तथा गोरखपुर से संसद के लोक सभा सदस्य हैं। उन्होंने गोरखपुर लायन्स टीम को  बधाई दी और यूपी टी20 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। टीम भी पूरे उत्साह और जोश के साथ जीत की यात्रा के लिए तैयार है।

हस अवसर पर मनोज गौड़, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, गौड़ ग्रुप ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,यूपी टी20 लीग में गोरखपुर लायन्स का अधिग्रहण गौर्स ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण कदम हैइसके माध्यम से हमें क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ने और 

समुदाय के लिए कुछ करने का मौका मिलेगाहम एक ऐसी टीम का निर्माण करना चाहते हैं जो  रुदहाड़ेगा गोरखपुर और टीम के एंथम ‘जीत के जाएंगे’ के जोश के साथ गोरखपुर की भावना को दर्शाती हैहम निर्भीकता और बहादुरी के साथ खेलने और 

हर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।’गोरखपुर लायन्स टीम की जर्सी, लोगो और एंथम ‘जीत के जाएंगे’ तथा 20 सदस्य के स्क्वैड का अनावरण गुरूवार 24 अगस्त 2023 को ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी स्थित प्रतिष्ठित होटल द गौड़ सरोवर प्रीमियर में 

हुआ। टीम अपने बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। रोस्टर  में  जाने  माने  खिलाड़ी ध्रुव चंद जुरेल और मोहसीन खान शामिल हैं जो पहले से आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफोमेन्स दे 

चुके हैंध्रुव चंद जुरेल को उनकी ज़बरदस्त बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है, जो गोरखपुर लायन्स केलिए मुख्य बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगेवहीं मोहसीन खान, को उनकी शानदार फास्टबॉलिंग के लिए जाना जाता है, जो टीम की बॉलिंग को संभालेंगेदोनों खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है और टीम को समुदाय एवं 

स्थानीय लोगों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आज का दिन गौड़ ग्रुप के लिए बेहद खास है क्योंकि हम यूपी टी20 लीग में गोरखपुर लायन्स के साथ क्रिकेट फील्ड में प्रवेश करने जा रहे हैं। हमारा यह कदम नई दिशा में  आगे बढ़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सिर्फ टीम को अधिग्रहीत करने की बात नहीं है, बल्कि यह कदम समाज के प्रति हमारे उत्साह, जोश एवं एकजुटता की भावना को दर्शाता हैइस यात्रा के दौरान हम गोरखपुर में खूब जोश और जुनून बनाते हुए क्रिकेट को हर दिल के और करीबन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ विशेष गौड़, डायरेक्टर ऑफ गौड़ सन्स स्पोर्ट्स वेंचर ने इस अवसर पर कहा।

गोरखपुर लायन्स के 20 खिलाड़ियों के स्क्वैड में शामिल हैं:

धु्रव चंद जुरेल, मोहसीन खान, समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्ध यादव, यशोवर्धन सिंह, विजय कुमार, करण चौधरी, अंकित चौधरी, सुनीत कुमार, ऋषभ बंसल, देवांश चतुर्वेदी, कार्तिकेय सिंह, अब्दुल रहमान, अंशुमन पाण्डेय, अंकित राठी, ऋषभ राय, विवेक कुमार, पुनीत

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज