फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 84 लोग गिरफ्तार, 20 लाख नगद बरामद

Eros Times: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक बार फिर ठगी का एक बड़ा रैकेट सामने आया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरी की एक टीम ने साइबर ठगों के अड्डे पर छापा मारकर एक दो नहीं बल्कि पूरे 84 ठग गिरफ्तार किए हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित नोएडा शहर एक प्रसिद्ध शहर है। नोएडा में विकास के बड़े-बड़े काम चल रहे हैं। विकास के कार्यों के बीच यहां बड़ी संख्या में ठग भी सक्रिय रहते हैं। नोएडा के सेक्टर-6 में ठगी का एक ऐसा अड्डा पकड़ा गया है जिसे सुन व पढ़ कर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस अडडे पर छापा मारने वाली नोएडा पुलिस की टीम भी इस अड्डे के ठगों की करतूत सुनकर हैरत में हैं।

अमेरिकी नागरिक थे निशाने पर

अपर पुलिस आयुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना फेस-1 पुलिस ने नोएडा में चल रहे इस फर्जी कॉलसेंटर का खुलासा किया है। ए-18, सेक्टर-6 में चलाए जा रहे इस फर्जी कॉलसेंटर के निशाने पर अमेरिका के नागरिक थे। यह लोग आईबीम डायलर का प्रयोग करके आईवीआर के जरिए ड्रार्कवेब से लिए गए अमेरिकी व्यक्तियों का डाटा लेकर अमेरिकी नम्बरों पर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ऑफ यूएस का अधिकारी बताकर वायस मैसेज भेजा करते थे जिसमें अमेरिकी नागरिकों की सोशल सिक्योरिटी नम्बर से संबंधित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का कारण बताते हुए उनके अकाउंट को सीज किए जाने को लेकर धमकाते थे। भेजे गए वायस मैसेज में दिए गए हेल्प नम्बर पर जब अमेरिकी नागरिकों द्वारा कॉलिंग की जाती थी तो विभिन्न ऑप्शन दिए जाते थे। प्रेस-1 टाईप होने के बाद उनका कॉल कॉलसेंटर में रिसीव होता था। आरोपियों द्वारा एक विशेष सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर पहले से तैयार स्क्रिप्ट का प्रयोग कर उन्हें सोशल सिक्योरिटी नंबर सीज होने का डर दिखाया जाता था और उनसे गिफ्ट कार्ड व क्रिप्टो करंसी के माध्यम से ठगी की जाती थी।

84 ठगबाज गिरफ्तार

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक-दो नहीं बल्कि 84 ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जोबियल वेसिल, अंकित वर्मा, दीप उर्फ दीपक, वैंकेक्हु, रितु राज, आयुष राणा, हेमंत सिंह, फराज खान, अलोपु खिवा, पंकज कुमार, अखरो, व्युगुम लोवो, के.एच. कविरई, वितोका सुमी, वैखो रेखो, रिंगधेंग बो, धिलि, दावद्वान लुंग, चखो सोल, हेम बहादुर, मार्टम्स बाई, गायारिंगम, धिमिनलल, सैमिलजूल, जंखौगम, चवांग, पानवांग, एस0 मार्टिन, फान्धंगो सहित 84 लोग शामिल हैं। फर्जी कॉलसेंटर में काम करने वाले अधिकतर लोग नॉर्थइस्ट के राज्यों से हैं।

कॉल सेंटर से बरामद हुआ सामान

थाना फेस-1 द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। कॉल सेंटर से 150 कंप्यूटर सेट, 13 मोबाइल, 1 बड़ा सर्बर राउटर के संग, एक क्रेटा कार, 20 लाख रू0 नगद, 42 वर्क प्रिंट आउट और दो प्रमाण-पत्र बरामद हुए हैं।

रात में काम करता था कॉल सेंटर

सेक्टर-6 में चल रहा कॉल सेंटर रात में काम करता था और एक रात 30 से 35 की ठगी की जा रही थी। पुलिस ने छापे के दौरान जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें ज्यदातर काम करने वाले लोग नार्थईस्ट के रहने वाले है। नार्थ ईस्ट के लोगों की इग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़ होने के साथ उनके इग्लिश बोलने का लहजे से आसानी से अमेरिकी नागरिको झांसे में आ जाते थे और लाखों रूपये इन ठगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 10 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया