74वीं ट्रेन द्वारकाधीश, गुजरात के लिए रवाना आतिशी ने तीर्थयात्रियों से मिलकर सौंपी यात्रा की टिकटें व किट

केजरीवाल सरकार द्वारा द्वारकाधीश की यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में किया गया भजन संध्या का आयोजन

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, अबतक दिल्ली से 73 ट्रेनों के माध्यम से 72 हजार बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा

हम खुशकिश्मत की दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज उनका प्यार,सानिध्य और पुण्य कमा कमा रहे है

दिल्लीवासी बहुत भाग्यशाली हैं, उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने अपने हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा कराने की जिम्मेदारी ली है

मंत्री आतिशी की तीर्थ-यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से अपील-यात्रा के दौरान अच्छे से दर्शन करें और भगवन श्रीकृष्ण से करें देश और दिल्ली की तरक्की की कामना

चाहे कितनी भी बाधाएं आए नहीं रुकेगा तीर्थ-यात्रा का सिलसिला; अपने वादे को पूरा करते हुए दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थ-यात्रा पर भेजेंगे

Eros Times: पिछली तीर्थ-यात्राओं से आये बुजुर्गों ने साझा किया कि, अरविन्द केजरीवाल की वजह से जिस तरह पूरी यात्रा के दौरान हमारा ख्याल रखा गया, शायद हमारे बच्चे भी न रख पाते तीर्थ यात्रा के लिए द्वारकाधीश जा रहे बुजुर्गों में भारी उत्साह,दिल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुआएं दीं केजरीवाल सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुधवार को दिल्ली से 74वीं तीर्थ यात्रा ट्रेन 780 बुजुर्गों को लेकर श्री द्वारकाधीश का दर्शन कराने के लिए रवाना हुई। सभी तीर्थ यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री आतिशी ने यहाँ पहुंचकर तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा टिकट व किट सौंपा। इस मौके राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, हम खुशकिश्मत की दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज उनका प्यार,सानिध्य और पुण्य कमा कमा रहे है| उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी बहुत भाग्यशाली हैं, उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने अपने हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा कराने की जिम्मेदारी ली है| दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में अरविन्द केजरीवाल, अबतक दिल्ली से 73 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 72 हजार बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा है और उनका वादा है कि चाहे कितनी भी बाधाएं आ जाये लेकिन वो बुजुर्गों के लिए तीर्थ-यात्रा का सिलसिला रुकने नहीं देंगे और दिल्ली के हर बुजुर्ग की तीर्थ यात्रा करवाएंगे|  राजस्व मंत्री ने तीर्थ-यात्रियों को उनके यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी और अपील करते हुए कहा कि, यात्रा के दौरान आप सभी अच्छे से दर्शन करें और भगवन श्रीकृष्ण से देश और दिल्ली की तरक्की की कामना जरुर करें| 

बता दे कि, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार पिछले दो-तीन वर्षों से अपने बुजुर्गों को देश भर में विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाती है। इसी कड़ी में बुधवार शाम सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन श्री द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। इससे पहले, दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को अंतरमन की शांति पाने और आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे साथी यात्रियों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, तीर्थ-यात्रा करना बहुत पुण्य का काम होता है|  हर व्यक्ति ज़िंदगी भर मेहनत करता है। अपने परिवार को संभालते और बच्चों को पढ़ाते-लिखाते है। फिर ज़िंदगी का एक पड़ाव ऐसा आता है, जब वे आध्यात्म के साथ भगवान को समय देने और तीर्थयात्रा करने की इच्छा रखते हैं। ऐसे मन हमें ख़ुशी है कि बेशक हम खुद तीर्थ-यात्रा नहीं कर पा रहे लेकिन दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज कर अपने हिस्से का पुण्य जरूर कमा रहे है| 

उन्होंने कहा कि,कई बार जिन्दगी के इस पड़ाव अपर मज़बूरी के कारण कई बुजुर्ग अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन दिल्लीवासियों का सौभाग्य है कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को बेटे के रूप में अरविंद केजरीवाल मिले हैं, जिन्होंने जिम्मेदारी ली है कि मैं दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थयात्रा करवाउंगा। और वो श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए अबतक लगभग 72,000 बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज चुके है| 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि,अपनी इस योजना के तहत केजरीवाल सरकार यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजती है, उनके लिए एसी होटल  बुक करवाती है, समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है  और एक भी मौका ऐसा नहीं आने देती जहाँ बुजुर्गों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े| दिल्ली के बुजुर्गों के बेटे के रूप में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सुनिश्चित करते है कि पूरी यात्रा के दौरान बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रहे|  

राजस्व मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि, कुछ महीने पहले तीर्थ यात्रियों की ट्रेन अयोध्या गई थी और जब अयोध्या से ट्रेन वापस आई तो हमने बुजुर्गों से बात की। तब बुजुर्गों ने एक बात कही कि हमें मंदिर जाने, रामलला के दर्शन की ख़ुशी तो है ही, साथ ही इस बात की भी ख़ुशी है कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने पूरी यात्रा में हमारा ध्यान रखा, शायद हमारे बच्चे भी न रख पाते। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारे बुजुर्गों के दिल की बात सुनी और उन्हें तीर्थयात्रा पर भेजा। साथ ही उन्होंने तीर्थ-यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जब द्वारकाधीश पहुंचे तो अपने परिवार के साथ-साथ देश और दिल्लीवालों की सुख समृधि की कामना भी ज़रूर करें।

इन तीर्थ स्थलों का दर्शन कराती है केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सिकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन अपने खर्चे पर करवाती है। पात्र यात्री अपनी मन पसंद यात्रा को चुन सकते हैं।

दिल्ली सरकार तीर्थयात्रियों की पूरी यात्रा का उठाती है खर्च

इन यात्राओं में भाग लेने के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करना होता है। आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली सरकार इच्छित तीर्थ स्थलों तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वातानुकूलित ट्रेनों की व्यवस्था करती है। दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रियों के उनके घर से रेलवे स्टेशन तक और वापस घर पहुंचाने तक के लिए परिवहन की जिम्मेदारी लेती है। साथ ही, उनके होटल पहुंचने के बाद तीर्थ स्थलों तक और वहां से स्थानीय यात्रा की व्यवस्था भी करती है। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को अच्छे होटलों में रहने के साथ भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करती है। इसके अलावा, हर तीर्थयात्री को एक किट दी जाती है, जिसमें बेडशीट, छाता, कंबल, तौलिया और स्नान किट समेत अन्य जरूरी वस्तुएं होती हैं, ताकि उनको यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज