ब्लू प्लेनेट एशिया ने व्यर्थ प्रबंधन को दिया नया आयाम

Eros Times: नोएडा, पूरे एशिया में अपना संचालन करने वाली स्थायी समाधानों में सक्रिय कंपनी ब्लू प्लेनेट एशिया एनवायरनमेंटल सोल्युशन्स, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में है, ने 22 अगस्त को नोएडा स्थित अपनी आधुनिक युनिट में मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए प्लांट विज़िट का आयोजन किया। इस विज़िट के दौरान कंपनी ने अपने आधुनिक व्यर्थ प्रबन्धन दृष्टिकोण को दर्शाया। साथ ही तकनीकी रूप से उन्नत, आईटी-उन्मुख एवं आधुनिक इंटीग्रेटेड सेवाओं के माध्यम से पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।क्षेत्रीय स्थायित्व में अग्रणी ब्लू प्लेनेट व्यर्थ के संग्रहण से लेकर पृथक्करण एवं परिवहन तक पूरी प्रक्रिया में व्यर्थ प्रबन्धन के स्थायी समाधान उपलब्ध कराती है। अपने आधुनिक मॉडल के ज़रिए कंपनी स्रोत पर ही व्यर्थ का एक्सक्लुज़िव एक्सेस पाकर, व्यर्थ के प्रभावी प्रबन्धन, प्रसंस्करण एवं अपसायक्लिंग को सुनिश्चित करती है।

हाल ही में आयोजित प्लांट विज़िट के दौरान उपस्थितगणों को पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं एवं कंपनी की संचालन दक्षता को जानने का मौका मिला, जो कंपनी के दृष्टिकोण को परिभाषित करते हैं। इस सुविधा में संग्रहण, आधुनिक प्रसंस्करण, प्रभावी परिवहन शामिल है, जो व्यर्थ प्रबन्धन की चुनौतियों को हल करने के लिए व्यापक समाधान उपलब्ध कराते हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस युनिट का उद्घाटन किया था। यह युनिट पर्यावरणी मसस्याओं को हल कर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के महत्व पर ज़ोर देती है। ब्लू प्लेनेट एशिया का यह प्लांट टीमवर्क के साथ आधुनिक मॉडल पर काम करता है जो भारत में व्यर्थ प्रबन्धन को नया आयाम देते हुए स्वच्छ उर्जा एवं स्वस्थ समुदायों का मार्ग प्रशस्त करता है।

ब्लू प्लेनेट के सह-संस्थापक एवं सीईओ प्रशांत सिंह ने विज़िट पर बात करते हुए कहा, ‘‘नोएडा प्लांट विज़िट भारत में व्यर्थ प्रबन्धन प्रथाओं में क्रान्तिकारी बदलाव लाने की हमारे समर्पण की पुष्टि करता है। आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं स्थायी प्रक्रियाओं के माध्यम से हम स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं। यह प्लांट स्थायी भविष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

नोएडा प्लांट की स्थापना जीएनआईडीए के साथ साझेदारी में की गई। इस प्लांट में प्रति दिन 18 मीट्रिक टन व्यर्थ को प्रसंस्कृत करने की क्षमता है। यह युनिट स्थायी ईंधन की आपूर्ति, व्यर्थ को बायोगैस एवं सीएनजी में रीसायकल करने की ब्लू प्लेनेट के नेतृत्व को दर्शाती है। इसके अलावा कंपनी की एमएसडब्ल्यू पहल के चलते कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है, जो विश्वस्तरीय जलवायुलक्ष्यों के अनुरूप है।

प्लांट विज़िट के दौरान बायो-माइनिंग परियोजनाओं में ब्लू प्लेनेट एशिया की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। इस तरह की 17 पहलें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत हैं। कंपनी प्रसंस्करण के दायरे से बाहर जाकर सर्कुलर इकोनोमी के सिद्धान्तों में अग्रणी है और सीमेन्ट भट्टियों एवं व्यर्थ से उर्जा बनाने वाले प्लांट्स में 1,000,000 टन आरडीएफ के उपयोग को सक्षम बनाती है।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान जाने-माने मीडिया आउटलेट्स के पत्रकार मौजूद रहे, जिन्होंने व्यर्थ प्रबन्धन के लिए ब्लू प्लेनेट एशिया के आधुनिक दृष्टिकोण पर रोशनी डाली।

ब्लू प्लेनेट एशिया का नोएडा प्लांट विज़िट स्थायी एवं पर्यावरण के प्रति सजग भविष्य की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। आधुनिक तकनीकों, इनोवेशन एवं साझेदारी के साथ कंपनी देश-विदेश में व्यर्थ प्रबन्धन के नए तरीकों में अग्रणी है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित