13 साल बाद एमसीडी कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख़ को मिलने लगी तनख्वाह सभी बेहद खुश

317 कर्मचारियों को पक्का करने के सर्टिफिकेट भी सौंपे, बाकी कर्मचारियों को भी पक्का करेंगे, अपना हर वादा पूरा करेंगे

हम सब मिलकर दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बनाएंगे, दिल्ली की जनता को भी इस अभियान में जोड़ेंगे

जब ईमानदार सरकार आती है तो माहौल बदल जाता है, समय से तनख्वाह मिलती है तो काम में भी मन लगता है

एमसीडी का हाउस टैक्स खूब बढ़ा है, जब लोगों को लगता है कि ईमानदार सरकार है, तो टैक्स भी देना चाहते हैं

मुझे एमसीडी का राजस्व बढ़ने और कर्मचारियों को एक तारीख को तनख्वाह मिलने की उम्मीद तो थी, पर इतनी जल्दी होगा, ये सोचा नहीं था

मुझे पूरा विश्वास है कि यही कर्मचारी और अधिकारी दिल्ली नगर निगम को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखाएंगे

पहले दिल्ली सरकार भी घाटे में थी, मुफ्त बिजली-पानी, महिलाओं का बस में सफर और तीर्थ यात्रा करवाने के बाद भी आज मुनाफे में है

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है, इसलिए हम उनका धन्यवाद करते हैं पिछले 13 सालों में एमसीडी में जो नहीं हो पाया, वो अब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हो रहा है पहली तारीख को तनख्वाह पाने के बाद एमसीडी कर्मचारियों से त्यागराज स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन बड़ा और ऐतिहासिक रहा।अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और 317 कर्मचारियों को पक्का होने का सर्टिफिकेट दिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि 13 साल बाद एमसीडी के कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिलने लगी है, क्योंकि यहां अब ईमानदार सरकार है। मैं सभी कर्मचारियों से मिला। सभी बेहद खुश हैं। इससे पहले 2010 में कर्मचारियों को एक तारीख को तनख्वाह मिली थी। हम बाकी कर्मचारियों को भी पक्का करेंगे। ये मेरी गारंटी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। अब हम सब मिलकर दिल्ली को देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाएंगे। इस मुहिम में दिल्ली की जनता को भी जोड़ेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब ईमानदार सरकार आती है तो माहौल बदल जाता है। कर्मचारियों को समय से तनख्वाह मिलती है तो उनका काम में भी मन लगता है। इस दौरान दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली नगर निगम को लेकर जितने सपने देखे थे, जितनी गारंटी दी थी, वो सारी पूरी होगी। मैं उन 317 कर्मचारियों को बधाई देता हूं, जिनका आज नियमितिकरण होने जा रहा है और नियुक्ति पत्र मिल रहा है। बाकी कर्मचारियों का भी नियमितिकरण होगा। यह प्रक्रिया चालू हो गई है। चुनाव से पहले हमने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी दी थी। नियमितिकरण करना बहुत बड़ा काम है। लेकिन ये मेरी गारंटी है। मैं एक बार जो कह देता हूं, वो करता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए। सभी कर्मचारियों को नियमित करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सभी का नियमितिकरण करेंगे, यह मेरी गारंटी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि पिछले दो महीने से एमसीडी के सभी कर्मचारियो को महीने की एक तारीख को पूरी तनख्वाह मिल जा रही है। मुझे बताया गया है कि इससे पहले 2010 में ऐसा हुआ, जब एमसीडी के सारे कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिली हो। अब 13 साल के बाद ऐसा हुआ है कि सबको एक साथ तनख्वाह मिली है। इसके लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देता हूं। आज भी सारे वही कर्मचारी हैं। वही नगर निगम है, वही अधिकार है। नगर निगम में सरकार के अलावा और कुछ नहीं बदला है। अब नगर निगम में ईमानदार सरकार आ गई है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अधिकारियों से बात कर रहा था। उस बातचीत में पता कि पिछले कुछ महीनों में नगर निगम का हाउस टैक्स भी खूब बढ़ गया है। नगर निगम का हाउस टैक्स अपने आप बढ़ने लग गया, क्योंकि अब एक ईमानदार सरकार आ गई है। अब टैक्स की चोरी कम हो गई है और लोगों को भी यह लगने लगा है कि टैक्स देना चाहिए। लोगों को लगता है कि बेइमान सरकार है तो वो टैक्स देना बंद कर देते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि जब हमारा टैक्स चोरी ही हो जाएगा तो टैक्स देकर क्या फायदा है? जब लोगों को लगता है कि अब ईमानदार सरकार है तो लोग अपने आप से टैक्स देने लगते हैं। लोगों को लगता है कि हमारे लिए स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं और सफाई हो रही है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी थी, उस वक्त भी सरकार घाटे में हुआ करती थी। हमें इसे ठीक करने में साल-दो साल लगे, लेकिन अब दिल्ली सरकार घाटे में नहीं है, बल्कि फायदे में है। दिल्ली में बिजली-पानी और महिलाओं का सरकारी बसों में यात्रा फ्री है। स्कूल-अस्पताल बनवा दिए और तीर्थ यात्रा करवा दी, फिर भी दिल्ली सरकार का बजट घाटे में नहीं है। मैं आज यह विश्वास दिलाकर जा रहा हूं कि यही अधिकारी-कर्मचारी साल-दो साल के अंदर दिल्ली नगर निगम को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखा देंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की पहले बहुत बुरी हालत हुआ करती थी। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना नहीं चाहते थे। सबने सरकारी स्कूलों के टीचर्स को बदनाम कर रखा था। लोग कहते थे कि टीचर बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं और महिला टीचर पेड़ के नीचे बैठ कर स्वेटर बुनी रहती है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 60 हजार टीचर हैं। आज उन्हीं टीचरों ने कमला कर दिया और 10 साल के अंदर दिल्ली में शिक्षा ग्रांति करके दिखा दी। इसी तरह एमसीडी के यही कर्मचारी दिल्ली को चमकाएंगे। कहते हैं कि इंदौर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर है। दो-तीन साल के अंदर एमसीडी के यही कर्मचारी दिल्ली को सबसे साफ सुथरा शहर बनाकर दिखांगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उपर ईमानदार सरकार आती है, तब माहौल बदल जाता है। लोगों को काम करने में मन करता है। पिछले दो महीने से समय पर तनख्वाह मिलने लगी है। मुझसे बहुत सारे अफसर और कर्मचारी मिलने आते हैं और वो बताते हैं कि जब उनको समय पर तनख्वाह मिलती है तो बहुत खुशी होती है। बच्चों की समय से फीस भर दी, समय पर घर पर रोटी-सब्जी आ गई। इससे पहले तीन-तीन चार-चार महीने कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नहीं मिली। कर्मचारियों का 70-80 फीसद समय धरने-प्रदर्शन में चला जाता था। कर्मचारी कभी मेरे आवास पर, कभी एलजी साहब के आवास पर, कभी ‘‘आप’’-भाजपा कार्यालय पर तो कभी मेयर और कमिश्नर के घर के आगे धरना करते थे। सारे कर्मचारी एमसीडी से दुखी और गुस्से में रहते थे। वहीं समय से तनख्वाह मिलने से सारे कर्मचारी खुश हैं। आज एमसीडी के कर्मचारियों की खुशी देखकर मैं खुश हो गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर शानदार सफाई अभियान चला रखा है। दिल्लीवालों की एक ही मांग है कि नगर निगम का एक मुख्य काम दिल्ली की सफाई करना है। हम पूरी दिल्ली को साफ करेंगे। यह जो सफाई अभियान शुरू किया है, इसके तहत हम जोर-शोर से पूरी दिल्ली को साफ करेंगे। कर्मचारी सफाई कर रही रहे हैं, इसमें पार्षद, विधायक और अधिकारी भी लगे हुए हैं। अब हम धीरे-धीरे सफाई अभियान में दिल्ली की जनता को भी जोड़ेंगे। जब तक जनता नहीं जुड़ेगी, तब तक सफाई नहीं हो सकती। हमें जनता को भी साथ लेना पड़ेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि थोड़े दिन के अंदर ही दिल्ली को एक साफ-सुथरा शहर बनाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने जितनी गारंटी दी थी, वो एक-एक गारंटी पूरी करूंगा। मुझे उम्मीद थी कि दिल्ली नगर निगम का राजस्व जरूर बढ़ेगा और महीने की एक तारीख को सभी कर्मचारियों को तनख्वाह मिलनी चालू हो जाएगी। यह इतनी जल्दी हो जाएगा, यह मुझे भी उम्मीद नहीं थी। भगवान अपने साथ है। सच्चाई-ईमानदारी से काम कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि सभी के आशीर्वाद से दिल्ली नगर निगम को देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बेहतरीन नगर निगम बनाकर दिखाएंगे।

पार्षदों को महीने में एक बार अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद करना चाहिए, इससे वे और मन लगाकर काम करेंगे

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे समाज की एक कमी है कि किसी कारण से कोई कर्मचारी-अधिकारी काम नहीं कर पाता है, तो हम उसे नालायक कर्मचारी कहते हैं। वहीं, जो कर्मचारी-अधिकारी काम करते हैं, उनको उनके अच्छे काम करने के लिए हमारा समाज कभी धन्यवाद नहीं करती है। धन्यवाद कहने की प्रथा हमारे समाज में बहुत कम है। हमारे समाज की समस्या यह कि जो कर्मचारी काम नहीं करते, उन्हें तो कोसते हैं, लेकिन जो काम करते हैं, उन्हें कभी सराहते नहीं हैं। हमारे पार्षदों को इस परंपरा की शुरुआत करनी चाहिए कि जो सफाई कर्मचारी आपके यहां काम करते हैं, उन्हें महीने में एक बार बुलाकर धन्यवाद जरूर करें। धन्यवाद करने से कर्मचारी और अधिक मन लगाकर काम करते हैं। 

शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद कर रहे हैं। क्योंकि सीएम ने सफाई कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए सीएम को धन्यवाद देना तो बनता है। साफ-सफाई सही से नहीं हो पाने का एक मुख्य कारण लोगों का सहयोग नहीं मिल पाना भी है। लोग कूड़े के थैले को सड़क के किनारे कहीं भी फेक देते हैं, यह रोकने की जरूरत है। अगर समाज सहयोग करेगा, तभी सफाई कर्मचारी भी सही से काम कर पाएंगे।

सफाई कर्मचारी एमसीडी की रीढ़ हैं, अब किसी कर्मचारी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा

दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि अब सबके खाते में एक तारीख को सैलरी आ जा रही है। एमसीडी में पिछले 13 सालों में जो नहीं हो पाया, वो अब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हो रहा है। एमसीडी में भी एक बेहतरीन मॉडल की शुरूआत हुई है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लोगों का जो भरोसा था, यह उस भरोसे से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी एमसीडी की रीढ़ हैं। अब किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले दिनों मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की थी। सभी 250 वार्डों में तीन हजार लोगों की एक टीम बनी है। हमारे सभी पार्षद, विधायक और अधिकारी जमीन पर उतर कर दिल्ली का कोना-कोना साफ करने लगे हैं। इसका क्रेडिट सफाई कर्मचारियों को भी जाता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के हाथों हम 317 कर्मचारियों को पक्का होने का नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। उसकी शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम अब हर संभव काम करेगा, जो पिछले सालों में नहीं हुआ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया