पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया

Eros Times: मैंने उन्हें पहली बार बीते गणतंत्र दिवस पर गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में परेड के दौरान आमने-सामने देखा। उन्होंने परेड की सलामी के लिए मेरठ मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को आमंत्रित किया था। गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड में यह देखना बहुत सुकून भरा था कि वहां दो महिला कमिश्नर उपस्थित थीं। महिला सशक्तिकरण का यह सुंदर साक्षात्कार था। मैंने उन्हें ध्यानपूर्वक देखा।उनके व्यक्तित्व में कहीं भी पुलिस कमिश्नर होने की हनक नहीं थी।उनके चेहरे पर स्त्रीयोचित गरिमा और सहजता थी।गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को इस स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक सभी पदस्थ पुलिस कर्मियों के द्वारा जरूरतमंदो को सहायता एवं सेवा हेतु उत्साहवर्धन के लिए वर्ष 1958 में प्रारंभ किया गया था । भारत के किसी प्रदेश में जिन पुलिस कर्मियों के द्वारा जीवन रक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य अंजाम दिया जाये,उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।क्या यह केवल उनका सम्मान है? मेरा हमेशा मानना रहा है कि अधिकारी जहां सम्मानित होता है,उस स्थान का भी सम्मान होता है। उन्हें इससे पहले भी अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में लक्ष्मी सिंह नवंबर 2022 से पुलिस कमिश्नर का पद संभाल रही हैं।वे पहली महिला पुलिस कमिश्नर भी हैं।पिछले लगभग आठ महीने के कार्यकाल में उनके नेतृत्व में पुलिस ने साईबर क्राईम, ड्रग्स रैकेट, जीएसटी फ्रॉड जैसे कई बड़े मामलों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है और संगठित होकर अपराध करने वाले माफियाओं की कमर तोड़ दी गई है। क्या लक्ष्मी सिंह आगे भी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अच्छा काम करती रहेंगी? मेरा मानना है कि अच्छा काम करते रहने पर पुरस्कार खुद ब खुद मिलते हैं।(नेकदृष्टि)

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज