काव्योत्सव एवं बाल काव्य प्रतियोगिता में जमकर बरसा काव्य रस

Eros Times: सेक्टर 49 बरौला स्थित साहित्य सदन में एक काव्योत्सव व बाल काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन” के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के तमाम रचनाकारों ने शिरकत की। इस दौरान आयोजित बाल काव्य प्रतियोगिता में कई बच्चों ने हिस्सा लिया।संस्था के चेयरमैन व कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल ने बताया कि इस बाल काव्य प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश के 5 बच्चों फिजा, इसरा, आदित्य, योगेश और भूमिका ने भरे सदन में अपनी स्वरचित कविताएं सुनाई। पंडित चंचल ने कहा कि संस्था का मकसद उन बच्चों को मंच अथवा प्लेटफार्म प्रदान करना है, जो छुपी हुई प्रतिभाएं है।

इस दौरान बच्ची शब्दावली ने शिव रुद्राष्टकम सुना कर पूरे सभागार का ध्यानाकर्षण किया। वरिष्ठ व्यंग्यकार व कवि बाबा कानपुरी के सानिध्य में आयोजित इस काव्योत्सव की अध्यक्षता नोएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी एस पी गौड़ ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व अधिकारी व हास्य कवि किशोर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रख्यात गीतकार डॉ अशोक मधुप , वरिष्ठ साहित्यकार जे. पी. रावत और ग्वालियर से आए कवि राम अवध विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि अभिमन्यु पाण्डेय आदित्य ने किया।

मशहूर गज़लकारा तूलिका सेठ ने सरस्वती वंदना कर इस काव्योत्सव का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में देश के जाने माने रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से सदन को आनंदित कर दिया। उपरोक्त कवियों के साथ साथ यहां विनय विक्रम , ताबिश खैराबादी, अभिलाषा सिंह, सतीश दीक्षित ,सत्यार्थ दीक्षित , सुरेंद्र शर्मा, मीनाक्षी दिनेश , सविता सिंह शमा, सुमित अग्रवाल, अलका मिश्रा, डॉ सुशील शैली आदि रचनाकारों ने जमकर काव्यधारा बहाई। कार्यक्रम में संस्था के सचिव प्रिया मिश्र ने सभी का धन्यवाद किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज