आतिशी ने निरीक्षण की श्रृंखला जारी रखते हुए कोंडली स्थित सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन का निरीक्षण किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने निरीक्षण की श्रृंखला जारी रखते हुए कोंडली स्थित केजरीवाल सरकार के सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन का निरीक्षण किया

जीरो ह्यूमन टच’ के साथ अत्याधुनिक मशीनों के ज़रिये तैयार होने वाला ‘टेक होम राशन’ के साथ शिशुओं और गर्भवती माताओं तक पोषण पहुँचाने का काम कर रही केजरीवाल सरकार

अत्याधुनिक फ़ुल-ऑटोमैटिक मशीनों से लैस सेंट्रलाइज्ड किचन में प्रतिदिन तैयार किया जाता है 30,000 पैकेट पंजीरी और खिचड़ी प्रीमिक्स

इस सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिए केजरीवाल सरकार पूर्वी दिल्ली की अपनी 604 आंगनवाडियों में पढ़ने वाले 43,000 से अधिक बच्चों को मुफ्त में मुहैया करवाती है स्वस्थ, पोषक और स्वादिष्ट आहार

बच्चों की मिले बेहतर और पौष्टिक भोजन इसलिए डब्ल्यूसीडी मंत्री ने स्वयं खाकर की खाने की जाँच

Eros Times: दिल्ली में शुरूआती वर्षों में हर बच्चे को मिल सके अच्छा बचपन और बेहतर पोषण इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे केजरीवाल सरकार के सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन बच्चों तक पहुँचने वाले खाने में न हो कोई कमी इसलिए किचन में हर स्तर पर होती है खाने के क्वालिटी की जांच,बैच नंबर के साथ किचन से आंगनवाड़ी पहुँच रहे खाने की होती है निगरानी खाने के मेन्यू को लेकर लाभार्थियों के साथ किया जाए सर्वे, सुझावों के अनुसार किया जाए मेन्यू में बदलाव मंत्री आतिशी ने दिए निर्देश- सेंट्रलाइज्ड किचन में बर्तनों को धोने के लिए भी लगाई जाए ऑटोमैटिक मशीनें मंत्री आतिशी ने की आँगनवाड़ी वर्कर्स की सराहना-अपने काम के जरिए हजारों जरुरतमंदों माताओं और बच्चों तक पौष्टिक खाना पहुंचा कर स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही हमारी आँगनवाड़ी वर्कर्स केजरीवाल सरकार दिल्लीभर में ऐसे 11 किचनों के जरिए प्रतिदिन 8 लाख से ज्यादा महिलाओं और बच्चों तक पहुंचा रही है पौष्टिक आहार महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने निरीक्षण की श्रृंखला को जारी रखते हुए सोमवार सुबह 7 बजे पूर्वी दिल्ली में कोंडली स्थित एक सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन का निरीक्षण किया| यहाँ उन्होंने खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे अनाज व अन्य सामग्रियों की जांच की| निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने स्वयं खाकर खाने की गुणवत्ता की भी जांच की|

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार दिल्ली में हर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक आहार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है| इस दिशा में सरकार 11 सेंट्रलाइज्ड किचनों के जरिए प्रतिदिन दिल्ली भर में 8 लाख बच्चों और महिलाओं तक पौष्टिक पका खाना और टेक होम राशन (टीएचआर) पहुँचाने का काम कर रही है| उन्होंने कहा कि इन किचनों के जरिए हम गर्भवती महिलाओं, लैकटिंग माताओं और आँगनवाडियों में आने वाले 6 माह से 3 साल तक के बच्चों को बेहतर पोषण देने का काम कर रहे है| और इस दिशा में ये सेंट्रलाइज्ड किचन अहम् भूमिका निभा रहे है| 

बता दे कि कोंडली,घरौली स्थित ये सेंट्रलाइज्ड किचन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है| यहाँ किचन को तीन हिस्सों में बांटा गया है| इसके पहले हिस्से में अनाज के भण्डारण के लिए गोदाम है| दूसरे हिस्से में एक फुल आटोमेटिक मशीन है जो अनाज को साफ़ करने से लेकर की पैकेजिंग का काम बिना किसी ह्यूमन टच के पूरा करती है|  इसमें शिशुओं और गर्भवती महिलाओं व लैक्टिक माताओं के लिए टेक होम राशन जिसमें अनकुक्ड पैक्ड पंजीरी और खिचड़ी प्रीमिक्स शामिल है तैयार किया जाता है। किचन के तीसरे और अंतिम हिस्से में खाने को पकाने का काम किया जाता है| इस हिस्से में बड़े मैकेनाईज्ड कंटेनर है जहाँ प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार खाना पकाया जाता है, खाने की जांच की जाती है और उसे पैक कर पूर्वी दिल्ली जिला के 604 आँगनवाडियों में पहुँचाया जाता है साथ ही बैच नंबर द्वारा किचन से आंगनवाड़ी तक खाना पहुँचाने के दौरान उसकी निगरानी भी की जाती है|   

आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, केजरीवाल सरकार के इस सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिये पूर्वी दिल्ली के 604 आँगनवाडियों में आने वाले 43,000 से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक मुफ्त पौष्टिक आहार पहुंचाने का काम किया जाता है|  साथ ही ये किचन प्रतिदिन अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जीरो ह्यूमन टच के साथ 6 माह से 3 साल तक के 22,000 बच्चों तथा 7000 से ज्यादा महिलाओं के लिए टेक होम राशन तैयार किया जाता है| इसमें बच्चों के लिए पैक्ड पंजरी व गर्भवती महिलाओं और लैकटिक माताओं के लिए पैक्ड खिचड़ी प्रीमिक्स व सत्तू शामिल है| 

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के साथ हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद बच्चों और माताओं तक पौष्टिक आहार पहुंचाना है ताकि विकासात्मक और महत्वपूर्ण सालों में उन्हें हर जरुरी पोषण मिल सके| उन्होंने कहा कि जन्म लेने से लेकर शुरूआती कुछ साल बच्चों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते है ऐसे में उनकी नींव मजबूत हो और सही गति में  शारीरिक और मानसिक विकास हो इस दिशा में सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है| 

बता दे कि इस किचन में खाने की गुणवत्ता की जांच हर स्तर पर की जाती है और खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है| साथ ही साफ़-सफाई संबंधित सभी नियमों का भी कड़ाई के साथ पालन किया जाता है| किचन में काम करने वाले हर वर्कर के लिए शू कवर-मास्क, ग्लव्स पहनना ज़रूरी है| 

निरीक्षण के दौरान मंत्री आतिशी ने ख़ुद खाकर खाने की गुणवत्ता की जाँच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के साथ सर्वे करते हुए उनके सुझावों के अनुसार मेन्यू में समय समय पर बदलाव किया जाए साथ ही उन्होंने किचन में बर्तनों की सफ़ाई के लिए भी ऑटोमैटिक मशीन लगाने के निर्देश दिये।

यहाँ आंगनवाडी वर्कर्स की सराहना करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि, हमारी आंगनवाडी वर्कर्स का काम सराहनीय है| रोजाना ये सभी हजारों जरुरतमंदों बच्चों और माताओं  के लिए पौष्टिक खाना तैयार करती है| उन्होंने कहा कि अपने इस काम के जरिये हमारी आंगनवाडी वर्कर्स स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही है|

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया