आरडब्लूए सेक्टर 20 ने स्वतंत्र दिवस पर गार्डों को किया सम्मानित

Eros Times: नोएडा सेक्टर 20, डी” ब्लॉक आरडब्लूए के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने 77वां स्वतंत्र दिवस समारोह अपने निवासियों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चे, महिलाएं, पुरुष सब मिला कर लगभग 300 से अधिक ब्लॉक के निवासियों ने भाग लिया।

इस बार 15 अगस्त का स्वतंत्रता समारोह अध्यक्ष विद्यासागर विरमानी ने कुछ अलग तरह से मनाया, और यह कहकर कि जब हम शाहिद हुए वीरों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि दे सम्मान दे सकते हैं तो क्यों नहीं हम अपने सुरक्षा गार्ड्स को जीते जी सम्मानित कर सकते हैं। उन्होंने यह कहकर इस बार ध्वजारोहण खुद न करके अपने चारों गार्डों द्वारा करवाया और उन्होंने सभी निवासियों के साथ सामने खड़े होकर – मिलकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गान गाया। ध्वजारोहण पश्चात चारों गार्डों अरविंद सिंह, विजय पांडे, मनोज गुप्ता एवं चंद्र प्रकाश पांडेय को अध्यक्ष द्वारा “सुरक्षा – पदक” और “प्रशस्ति – पत्र” से सम्मानित किया गया तथा  सभी उपस्थित निवासियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दीपक कोरियोग्राफर ग्रुप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें 3 साल के बच्चे से लेकर 70-72 साल तक की महिलाओं ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। बारिश होने के बावजूद भी निवासियों का हौसला और बच्चों के हौसले भी बुलंद रहे और उन्होंने अपना कार्यक्रम बखूबी  प्रस्तुत करते हुए निवासियों का मन मोह लिया तथा उनका का प्यार और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, सीनियर सब इंस्पेक्टर अमित व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और उन्होंने सेकटर निवासियों को बधाई देते हुए अपने व्यक्तिगत विचार भी व्यक्त किए। अन्त में “डी” ब्लॉक आरडब्लूए सेक्टर 20, नोएडा अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी और महासचिव एम.ऐ.खान ने सभी कलाकारों और प्रस्तुत कर्ताओं को पदक और प्रशस्ति-पत्र द्वारा सम्मानित किया।

  • admin

    Related Posts

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    NPS के जरिए कर्मचारियों को मिलेगी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा, फाइनेंशियल प्लानिंग और वेल्थ क्रिएशन को बढ़ावा देने पर जोर नोएडा। भारत के बिजनेस सेक्टर में सोशल सिक्योरिटी और…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 6 views
    जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में सनराइज़ शटलर्स ने रचा नया कीर्तिमान

    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    • By admin
    • August 22, 2026
    • 10 views
    COWE इंडिया ने MSME कर्मचारियों के पेंशन और रिटायरमेंट अधिकार सुरक्षित करने की शुरू की खास पहल

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी