अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के द्वारा 77 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के तत्वावधान में संत कबीर पार्क, कविनगर योग कक्षा द्वारा 77 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के करीब 200 साधक साधिकाओं ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।

Eros Times: संस्थान के महामंत्री दयानन्द शर्मा ने बताया कि भारत की आजादी के 76 वर्ष पूरे हो गए हैं आज हम अपने स्वतंत्रता सेनानीयों एवं योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उन्होंने संत कबीर पार्क में एकत्र हुए सभी राष्ट्रप्रेमियों को 77वें  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री ने ॐ की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के साथ किया।  संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने साधकों को सुक्ष्म व्यायाम एवं कदम ताल के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव की चर्चा करते हुए अभ्यास कराये। महामंत्री दयानन्द शर्मा ने शव आसन के लाभों की चर्चा करते हुए अभ्यास कराया।उन्होंने बताया कि शवासन में जब हम अपने ध्यान को अपने शरीर के किसी अंग पर केन्द्रित करते हैं तो रक्त एवं प्राणशक्ति भी उसी अंग पर केन्द्रित हो जाती है तथा उसके विकार दूर होने लगते हैं। सभी प्रकार के तनाव दूर होकर गहन शीतलता की स्थिति प्राप्त होती है।

संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने भारत माता कि जय एवं वन्दे मातरम् के नारे लगवाए तथा संस्थान के नारे आंधी हो तूफान हो चेहरे पर मुस्कान हो की याद दिलाकर सदैव प्रसन्न रहने का संदेश दिया। 

संस्थान के उपाध्यक्ष हरिओम सिंह ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि अरोड़ा हमारे संस्थान की रीढ़ है। वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा जी का यौगिक ताली वादन से स्वागत किया गया।

संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने साधकों को प्राणायाम के लाभों की चर्चा करते हुए अभ्यास कराया।उन्होंने बताया कि भस्त्रिका एवं कपाल भांति प्राणायाम से हमारे शरीर के रोम रोम में आक्सीजन पहुंचती है अग्नि तत्व बढ़ता है वायु सम्बंधित रोग दूर होने लगते हैं। संस्थान की प्रभारी रेखा गुलाटी ने सभी यौगिक क्रियाओं का सुंदर प्रदर्शन कर सभी का मार्गदर्शन किया।

संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रमिला सिंह ने सदैव प्रसन्न रहने का संदेश दिया उन्होंने रावण हंसी के साथ हास्य आसन कराया। सर्वश्री शिवराज सिंह त्यागी, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, महेश कुमार सेठ, बलदेव राज शर्मा एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया एवं सभी राष्ट्रप्रेमियों ने साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। ललित अरोड़ा एवं रेखा गुलाटी ने एक सुन्दर राष्ट्रप्रेम का गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्त में कार्यक्रम के संयोजक अशोक शास्त्री ने सभी उपस्थित राष्ट्रप्रेमियों का धन्यवाद किया तथा शांति पाठ कराकर कार्यक्रम का समापन किया।

सभी उपस्थित राष्ट्रप्रेमियों को प्रसाद वितरित किया गया एवं कम्पनी बाग कक्षा के साधक सुशील कुमार गुप्ता एवं शिव कुमार गुप्ता द्वारा तैयार की गई ठंडाई का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में सर्वश्री के. के. कोहली, सुभाष गर्ग, राजीव जिंदल, हरिओम सिंह, प्रवीण आर्य,संत राम, एम.पी. सिंह, समर पाल, एस० के० सक्सैना, शेर सिंह,महेन्द्र गिरधर, रोशन लाल, श्रीमती रेखा गुलाटी, प्रमिला सिंह, गीता गर्ग, सरोज सिरोही, वीना वोहरा अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान