दिल्ली सरकार की मुफ्त पानी की योजना लोगों के लिए मजाक बन चुका है-चौ0 अनिल कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार व अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस संगठन के परिसीमन को लेकर तीसरे चरण बैठक हुई।

दिल्ली सरकार की मुफ्त पानी की योजना लोगों के लिए मजाक बन चुका है। क्योंकि सरकार अधिकतर गरीब जरूरतमंदों तक पीने का पानी पहुॅचाने में विफल रही है।

Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि संगठन नव सृजन के लिए उदयपुर में हुए नव संकल्प चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के आधार पर संगठन में मंडलम और सेक्टर के परिसीमन को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्ष, जिला कोऑर्डिनेटर के साथ तीसरे चरण की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी का परिसीमन करके मंडलम और मंडलम का परिसीमन करके उनमें सेक्टरों का गठन किया जाऐगा, जिसके लिए बैठक मे विस्तार पूर्व चर्चा हुई। बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, विजय लोचव, बूथ कमेटी के चेयरमेन राजेश गर्ग और प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार सहित सभी जिला अध्यक्ष जिला कॉआर्डिनेटर मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि एक ब्लाक के अंतर्गत 2 मंडल बनाए जाएंगे और मंडल में भी 2 सेक्टर होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्दे नजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों से सीधा सम्पर्क साधकर हर वर्ग, समुदाय को कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और विचारधारा से जोडेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करके लोकसभा चुनाव में वर्तमान परिस्थितियों को बदलकर सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी देने की बात करती है, वह पूरी तरह से झूठ और गुमराह करने वाला है क्योंकि वास्तविकता में दिल्ली के लोग को पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अनेक क्षेत्रों के निवासियों ने बताया कि पिछले 9 वर्षों के शासन के बावजूद उन्हें टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है और पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। आज दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदर्शन कारियों ने बताया कि क्षेत्रां में पानी लाईनें तो बिछी है परंतु उनमें पानी आने की शुरुआत अभी तक नही की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र की जनता पानी के लिए त्रस्त है, क्योंकि दिल्ली के अधिकतर गरीबी रिहायशी क्षेत्रों के निवासियों में टैंकर का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होता है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुफ्त पानी की योजना लोगों के लिए मजाक बन चुका है। क्योंकि दिल्ली के अधिकतर गरीब लोगों तक सरकार पानी पहुॅचाने में विफल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी चुनावों में लगातार लोगों से मुफ्त पानी देने का झूठा वादा करती है परंतु मुफ्त पानी के नाम बीमारी दे रही है। अधिकतर कॉलोनियों में गंदा पानी सप्लाई आ रहा है जिस पर दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड का कोई नियंत्रण नही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान