विधानसभा में जनसमस्याओं को लेकर गरजे विधायक

Eros Times: गाजीपुर पूर्वांचल में सूखे और विद्युत अव्‍यवस्‍था और नहरों में टेल तक पानी न आने को लेकर जंगीपुर विधायक डा.. वीरेंद्र यादव ने विधानसभा में आवाज उठायी। विधायक वीरेंद्र यादव ने विधानसभा में बताया कि पूर्वांचल में भीषण सूखा पड़ा हुआ है। धान की फसलें सूख रही हैं। जिसके चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पूर्वांचल के लगभग सभी गांवों में आयेदिन बिजली के ट्रांसफार्मर जल रहे हैं जिजसे किसान अपने निजी पम्पिंग सेट से भी सिंचाई नही कर पा रहा है। उन्‍होने बताया कि हमारे जंगीपुर विधानसभा में स्थित पनसेरवा, बद्धूपुर माईनर नहर में जो देवकली पम्‍प कैनाल से निकलती है उसमे टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है जिससे उस क्षेत्र के किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। राजापुर माइनर, ताड़ीघाट माइनर, बोगना माइनर में पानी नही पहुंच पा रहा है। इन नहरों में कई वर्षों से सफाई नही हो पा रहा है जबकि अखिलेश यादव की सरकार में एक वर्ष में दो बार नहरों में सिल्‍ट की सफाई होती थी। उन्‍होने बताया कि बिजली कटौती और लो- वोल्‍टेज व हाईवोल्‍टेज के चलते जंगीपुर विधानसभा के अधिकांश गांवों के ट्रांसफार्मर जल गये हैं। इसके बावजूद भी चेकिंग के नाम पर किसानों से बिजली विभाग द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिससे किसान आत्‍महत्‍या करने पर मजबूर है। उन्‍होने सरकार से मांग किया है कि तत्‍काल पूर्वांचल को सूखा घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज