चौ0 अनिल कुमार ने क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक चॉदनी चौक, टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अगस्त अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ने आदिवासी गौरव दिवस सम्मेलन का आयोजन किया।

Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन करते हुए आज ऐतिहासिक चॉदनी चौक, टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान कि भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़ो पूरी तरह से देशवासियां को सिर्फ गुमराह करने वाला है। क्योंकि भाजपा ने 9 वर्षों में तुष्टीकरण की राजनीति कर, सरकार में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुॅचा दिया है। देश की पूंजी निजी लोगों के हाथां में सौंप दी है और भाजपा नेता वंशवाद की एक नई पीढ़ी तैयार कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की जमीनी स्तर पर शुरुआत आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बॉम्बे अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी, जिसमें करो या मरो का नारा दिया। इसके पश्चात ही लाखों देश वासियों ने अंग्रेजों को देश से निकालने का प्रण लिया था।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारुन यूसूफ, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह और श्रीमती अल्का लांबा, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार, अ0भा0क0 कमेटी के पूर्व सचिव श्री तरुण कुमार, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह,  योगेश जैन और शिवराम सिंह, सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग भी मुख्य रुप से शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन चॉदनी चौक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा जावेद अली ने किया।

9 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी गौरव महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी समुदाय के विचारकों, शिक्षाविदों, छात्रों व कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासियों के विकास के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया और इनके ऐतिहासिक महत्व और परम्परा को कायम रखने पर भी विचार रखे गए।


प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के रक्षक आदिवासी भाई बहनों को हक दिलाएगी करेगी। चॉदनी चौक के एतिहासिक टाउन हॉल पर आयोजित अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी महोत्सव पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी इस बात के गवाह हैं कि कैसे भाजपा शासन आदिवासी समुदायों का अपमान और उत्पीड़न कर रही है और उन्हें उनके वैध अधिकारों से भी वंचित कर रहा है। आदिवासी कल्याण के प्रति भाजपा के अमानवीय अत्याचारों और विफलताओं को उजागर करने की जरुरत है। आदिवासियों पर सरकार जिस तरीके से प्रहार कर रही है उसके खिलाफ आदिवासियों को साथ एकजुट कांग्रेस पार्टी के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के साथ खड़ी है और विभिन्न मंचों पर उनकी आवाज उठा रही है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आदिवासियों के सम्मान में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आज आदिवासी गौरव दिवस भी मना रही है। उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए स्वयं राहुल गांधी उनकी आवाज उठा चुके हैं। गुजरात के दाहद के बाद आज वे राजस्थान के मानगढ़ में आदिवासी भाई बहनों के लिए आवाज उठाने पहुंचे। सिर्फ राहुल गांधी जी वह नेता हैं जो जल, जंगल जमीन की रक्षा करने वाले आदिवासी भाई बहनों के लिए आवाज उठा रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में एक अहम भूमिका निभाई और इसने एक जन-आंदोलन का रुप धारण कर लिया। आंदोलन ने युवाओं, किसानां, महिलाओं, मजदूर वर्ग के लाखों लोगों को प्रभावित किया। आंदोलन की घोषणा होते ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद आंदोलन की बागडोर जनता के हाथों में आ गई थी। आंदोलन आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित हुआ, अंग्रेजों ने इसका दमन तो कर दिया था परंतु उन्हें एहसास हो गया था कि भारत में शासन करना अब उनके लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का पूर्ण योगदान रहा, जिसे वर्तमान में केन्द्र मौजूदा सरकार में भाजपा के लोग गलत बयानबाजी करके उनके कांग्रेस नेताओं के बलिदान के महत्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भाजपा की निरंकुश मोदी सरकार के शासन में देश में अस्थिरता के हालात और असमंजसता का वातावरण बन गया है। मणिपुर दंगों पर पिछले 3 महीनों में सरकार द्वारा नियंत्रण नही कर पाना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और भारतीयता, एकता, अखंडता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि देश में फैले नफरत, असमानता और गरीब-अमीर के बीच बढ़ते अंतर को मिटाने के लिए देशवासियों को एकजुट होकर अगस्त क्रांति आंदोलन की तरह ही कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर आंदोलन चलाना होगा, तभी हम स्वस्थ, स्वच्छ, वातावरण में धर्म निरपेक्षता के साथ एक वर्गविहीन समाज को पुनः विकसित कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित