एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत ने जीता ग्लोबल टाइम्स अवार्ड

Eros Times: द ग्लोबल टाइम्स (एमिटी का अखबार) द्वारा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए द जीटी अवार्ड 2022 . 23 समारोह का आयोजन एफ ब्लाक सभागार, एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया जिसमे ‘‘द ग्लोबल टाइम्स मेकिंग ए न्यूजपेपर काॅस्टेस्ट’’ में विजयी एमिटी विद्यालय के युवा छात्रों (द ग्लोबल टाइम्स के पत्रकारों) सहित एमिटी विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया विदित हो कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेदश्य छात्रों में लेखन व शोध कौशल विकसित करने तथा विश्व के जटील मुद्दो पर विचार करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस समारोह कार्यक्रम में एनडीटीवी की वरिष्ठ संपादक और एंकर नगमा सहर, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की डिप्टी चीफ ऑफ ब्यूरो सुश्री गुंजन शर्मा, प्रख्यात कार्टूनिस्ट और चित्रकार उदय शंकर, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चैहान और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की वाइस चेयरपरसन जयश्री चैहान ने विजेता छात्रों व टीमों को पुरस्कृत किया।

द ग्लोबल टाइम्स मेकिंग न्यूजपेपर कांटेस्ट प्रतियोगिता के अंर्तगत एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 43 गुडगांव और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। एमिटी
इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को द्वितीय और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वसुंधरा सेक्टर 06 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ए एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव को ज्युरी स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया। इस प्रतियोगिता के अंर्तगत द ग्लोबल टाइम्स बेस्ट डिजाइन अवार्ड में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 43 गुडगांव और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव को प्रथम पुरस्कार, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वीवाइसी लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वसुंधरा सेक्टर 06 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बेस्ट एडिटिंग अवार्ड के अंर्तगत एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत को प्रथम पुरस्कार, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 43 गुडगांव को द्वितीय पुरस्कार और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की शिक्षिका
सुश्री प्रीती खुल्लर को बेस्ट मेंटर टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कर्यक्रम के अर्तगत पूर्व छात्रों को द ग्लोबल स्कूल टाइम एचिवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया गया। एनडीटीवी की वरिष्ठ संपादक और एंकर नगमा सहर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों के लिए गर्व का दिन है और पुरस्कृत होने के दौरान उनके अदंर का उत्साह उनमें दिख रहा है।
किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना और विजयी बनने के लिए पूरे मनोयोग से कोशिश करना आवश्यक है। आप छात्रों द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है आप में से कुछ छात्र भविष्य में पत्रकारिता में कैरियर बनाने के लिए जायेगें उनके लिए और आप सभी के लिए यहां प्राप्त अनुभव सहायक होगा। द ग्लोबल टाइम्स और एमिटी के द्वारा भविष्य के पत्रकारों को तैयार किया जा रहा है। सुश्री सहर ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि ब्रेकिंग न्यूज से अधिक खबरों के प्रति जवाबदारी व विश्वसनीयता ज्यादा
महत्वपूर्ण है। जब आप मिडिया में होते है तो आपके कहे या लिखे हर शब्द महत्वपूर्ण होते है क्योकी यह आमजन को प्रभावित करते है। उन्होने वर्तमान में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक सहित सोशियल मिडिया के महत्व को भी रेखांकित किया।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चैहान ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालयों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कड़ी मेहनत की। हमें आपके लेखन और विचारों के मूल्य की जानकारी है इसलिए एमिटी मे हम सभी स्कूली छात्रों को द ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते है। इस प्रकार के कार्यो से आप सब पत्रकारिता के गुर सीख रहे है। अच्छा जन संचार कौशल, लेखन कौशल और व्यवहार कौशल जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफल होने में सहायता प्रदान करेगा। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की डिप्टी चीफ ऑफ ब्यूरो सुश्री गुंजन शर्मा ने कहा कि निर्णायक मंडल में होने के कारण मै पिछले कुछ दिनों से द ग्लोबल टाइम्स में किये गये एमिटी के छात्रों के कार्यो का देख रही हूं और छात्रों द्वारा किये गये बेहतरीन कार्य ने मु-हजये प्रभावित किया है। छात्रों के मौलिक विचारों, लेखन सामग्री और विविधता इनके कार्य के प्रति जूनून और सर्मपण को दर्शा रहा है। द ग्लोबल टाइम्स छात्रों को अपने विचारों को व्यक्त करने और अखबार में कार्य करने का प्रयोगिक अनुभव प्रदान करता है। प्रख्यात कार्टूनिस्ट और चित्रकार उदय शंकर ने छात्रों से कहा कि अपने कार्य में निखार लाने के लिए निरतंर अभ्यास आवश्यक है इसलिए सदैव नये विचारों का सृजन करें। अपने कार्य को लोगों को दिखाये और सलाह लें। एमिटी के छात्रों द्वारा द ग्लोबल टाइम्स में बहुत अच्छा कार्य किया है। द ग्लोबल टाइम्स (एमिटी का अखबार) की मैनेजिग एडिटर श्रीमती वीरा शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागीयों का स्वागत करते हुए कहा कि अखबार के निर्माण के दौरान छात्रों को विद्यालय टीम के मिलकर लेखन, संपादन, फोटग्राफी, साक्षात्कार, डिजाइन आदि करना था जिसके लिए उन्हे विभिन्न कौशलो के आधार पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी अवार्ड प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यालयों ने हिस्सा लिया था।इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिका
भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 28 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 23 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज