वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण में रुचि रखने वालो युवाओ के लिए लांच किया गया इंटर्नशिप पोर्टल

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित पोलो ग्राउंड से किया चौथे वन महोत्सव का शुभारम्भ

वनमहोत्सव कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा लांच किया गया  इंटर्नशिप पोर्टल https://internship.eforest.delhi.gov.in 

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओ को वन एवं वन्य जीव विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना है

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओ के द्वारा  विभाग के लिए नई प्रौद्योगिकियों और तकनीकों की खोज करने में करेगा सहायता

Eros Times: कार्यक्रम में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विधायक ऋतुराज झा , अखिलेशपति त्रिपाठी , पवन शर्मा एवं राजेश गुप्ता समेत एमसीडी के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल , दिल्ली के ओबीसी आयोग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे मौजूद दिल्ली के विधायक एवं पार्षदों की सहभागिता से मुफ्त औषधीय पौधे पूरे 70 विधानसभाओ में वितरित करने का अभियान शुरू किया जाएगा इस वर्ष दिल्ली के सातों लोकसभाओ में पर्यावरण मित्र , आरडब्लूए और ईको क्लब्स की भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है वन महोत्सव वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियो को बांटे जा रहे है निःशुल्क औषधीय पौधे सभी दिल्लीवासियों से है अपील दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ने में दे अपनी भागीदारी दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा आज चांदनी चौक दिल्ली लोकसभा के दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित पोलो ग्राउंड से चौथे वन महोत्सव की शुरूआत की गई | कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप पोर्टल https://internship.eforest.delhi.gov.in की शुरुआत की गई |गोपाल राय ने बताया की इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य के युवाओ को वन एवं वन्य जीव विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना है | यह इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओ के द्वारा  विभाग के लिए नई प्रौद्योगिकियों और तकनीकों की खोज करने में सहायता करेगा |

कार्यक्रम  में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विधायक ऋतुराज झा , अखिलेशपति त्रिपाठी , पवन शर्मा एवं राजेश गुप्ता समेत एमसीडी के डिप्टी आलेय मोहम्मद इक़बाल , दिल्ली के ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव और पूर्व विधायक जीतेन्द्र सिंह तोमर ; पर्यावरण मित्र, आरडब्लूए  के सदस्य और विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब के बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई | केजरीवाल सरकार द्वारा इस साल लगभग 52 लाख से ज़्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है | इसके अलावा 50 लाख पौधा / झाड़ी एनडीएमसी द्वारा लगाए जाएंगे |कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को विभाग द्वारा फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए |

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण करके की गई | उसके बाद उपस्थित लोगो, बच्चों और अध्यापको को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली के अंदर सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद से लगातार प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है | दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है | इसी का नतीजा है की दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पिछले 8 सालो में लगभग 30 प्रतिशत से ज़्यादा की कमी देखी गई है | प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा ग्रीन एक्शन प्लान के तहत राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इसी के चलते इस वर्ष समर एक्शन प्लान के बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से शुरू हुए वन महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए चौथा वन महोत्सव कार्यक्रम चांदनी चौक दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मना रहे है | हमारी सरकार दिल्ली के अलग-अलग  लोकसभा क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पौधा वितरण के ज़रिये वन महोत्सव को पूरी दिल्ली के साथ मिलकर मना रही है | इस नेक पहल में सरकार का साथ देने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के बच्चे और अध्यापक भी मौजूद है | अगला वन महोत्सव कार्यक्रम 13 अगस्त को पड़पड़ गंज के उत्सव ग्राउंड में मनाया जाएगा |  

उन्होंने बताया कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। केजरीवाल सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी साल 2020 से जबसे हमारी सरकार बनी है 2022 – 23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए है | इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52  लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जाएगा | इसके अलावा लगभग 50 लाख पौधे/झाड़ी एनडीएमसी लगाएगी।

वन महोत्सव के दौरान किया गया इंटर्नशिप पोर्टल का उद्घाटन

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय के पोलो ग्राउंड से हम पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप पोर्टल https://internship.eforest.delhi.gov.in की शुरुआत की गई | यह वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा पहली बार लांच किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओ को वन एवं वन्य जीव विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना है | जिसके द्वारा वह दिल्ली की पारिस्थितिक सुरक्षा को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकेंगे | इसके साथ ही यह कार्यक्रम युवाओं को वन एवं वन्य जीव के क्षेत्र में अपनी रुचियों का पता लगाने में सक्षम बनाने में मदद करेगा और हरित नौकरियों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा | यह पोर्टल केवल युवाओ के लिए ही नहीं बल्कि विभाग के लिए भी युवाओ की मदद से नई प्रौद्योगिकियों और तकनीकों की खोज करने में सहायता करेगा |                         

इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति इंटर्नशिप योजना की जानकारी प्राप्त कर सकता है जैसे की इस प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है? कैसे आवेदन कर सकते हैं? चयन की प्रक्रिया क्या रहेगी ? इंटर्नशिप के डोमेन क्या रहेंगे और सहायता के लिए संपर्क विवरण | साथ ही इस पोर्टल पर आवेदक आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने, आवेदन की ऑनलाइन ट्रैकिंग, प्रशिक्षुओं द्वारा रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करने और उस रिपोर्ट की ऑनलाइन स्वीकृति, इंटर्नशिप पूरा होने पर प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी करना और भावी नियोक्ताओं द्वारा प्रमाणपत्रों का सत्यापन जैसी सुविधाए भी उपलब्ध रहेंगी |

पिछले दिनों वन महोत्सव कार्यक्रम में लांच किए गए पोर्टल का विवरण

गोपाल राय ने बताया की पिछले दिनों आयोजित किए गए वनमहोत्सव कार्यक्रम में विभाग द्वारा कई नए पोर्टल की शुरुआत की गई | वह कुछ इस प्रकार है :

•पौध वितरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई थी | जहा से दिल्लीवासी मुफ्त पौध की बुकिंग कर सकते है |  

•ग्रीन एक्शन प्लान के सफल परिणाम को सुनिश्चित करने के लिए, वन और वन्यजीव विभाग द्वारा वृक्षारोपण स्थलों की जियो लोकेशन और तस्वीरों के साथ मासिक वृक्षारोपण प्रगति को दिल्लीवासियों के लिए उपलब्ध कराने हेतु ग्रीन एक्शन प्लान पोर्टल भी शुरू किया गया था | 

•असोला भाटी  वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई थी |

वन महोत्सव के बाद पूरे 70  विधानसभाओ में शुरू किया जाएगा पौध वितरण का कार्यक्रम:

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार के साथ दिल्ली वासियो का भी इस वन महोत्सव में सहयोग रहे इसी कारण सरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए इस वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद दिल्ली के विधायक एवं पार्षदों की सहभागिता से मुफ्त औषधीय पौधे पूरे 70 विधानसभाओ में वितरित करने का अभियान शुरू किया जाएगा | साथ ही दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे भी बाटें जा रहे है ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षारोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे |इस साल लगभग 6 लाख से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे।

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए शपथ ग्रहण करवाई और अपील करते हुए कहा की राज्य को हरा भरा रखने के लिए ज़्यादा से पौधे लगाए | क्योकि भविष्य में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओ से निपटने के लिए आज ज़रूरी है की पर्यावरण के साथ संतुलन बनाया जाए | इस वृक्षारोपण महाअभियान के ज़रिये हम अपनी आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे है | इसलिए सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है की सरकार का साथ दे और पर्यावरण को और बेहतर बनाए |

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 10 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया