दिल्ली में 29 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की केजरीवाल ने दी मंजूरी

दिल्ली की अर्थव्यवस्था के साथ ही रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 24 घंटे दुकानों के संचालन को दी अनुमति

दिल्ली के श्रम मंत्रालय ने इन दुकानों को 24 घंटे खोलने का भेजा था अरविंद केजरीवाल के पास प्रस्ताव

अरविंद केजरीवाल ने पिछले दो वर्षों में 552 दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की दी है अनुमति

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने से व्यापारियों को मिली राहत, अब 4 सप्ताह में सत्यापन प्रक्रिया की जा रही पूरी

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में 29 और दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति देने के पीछे मुख्य उद्देश्य दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है। इससे नाइट लाइफ को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जिन 29 दुकानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी है, उनमें शॉप, रेस्टोरेंट, रिटेल ट्रेड या बिजनेस और कॉमर्शियल कटेगरी के प्रतिष्ठान हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अब अप्रूवल के लिए उपराज्यपाल को भेजा गया है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने पर गंभीरता पूर्वक काम कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से कई पहलों पर काम किया जा रहा है। इन पहलों में से एक दिल्ली में चुनिंदा जगहों पर दुकानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति देना भी शामिल है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली के श्रम मंत्रालय ने प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत एक प्रस्ताव बनाकर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा, जिसे सीएम ने मंजूरी दे दी है। इसमें शॉप, रेस्टोरेंट, रिटेल ट्रेड या बिजनेस और कॉमर्शियल कटेगरी की दुकानें शामिल हैं। 

दिल्ली शॉप एंड इस्टेब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 के तहत दिल्ली के श्रम मंत्रालय के पास 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 35 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। श्रम मंत्रालय की ओर से प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की बारिकी से जांच की गई। इसमें पाया गया कि 35 आवेदनों में से 3 आवेदन अधूरे थे और जांच के दौरान उनमें दी गई जानकारी भी गलत पाई गई। इस आधार पर इन तीनों आवेदनों को होल्ड कर दिया गया। इसी तरह, 35 में से 3 आवेदन डुप्लीकेट पाए गए। यानी एक ही आवेदनकर्ता ने दो बार आवेदन कर दिया था। जांच के उपरांत उसका एक आवेदन रद्द कर दिया गया।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में 24 घंटे दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति लेने वालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा अभी तक 552 दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है। अभी जून 2023 में ही अरविंद केजरीवाल ने 155 दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी थी। दूसरी ओर, 1954 से 2022 तक बीते 68 वर्षों में सिर्फ 269 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी गई थी। 

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उसके अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर गंभीर हैं। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। नए वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की मंजूरी देने के पीछे दिल्ली सरकार का उद्देश्य रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करना और दिल्ली की अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस विकास से व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों पर समान रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। अब व्यापारियों को ज्यादा समय तक सेवा प्रदान करने की अनुमित मिलने से लोगों को भी सुविधा मिलेगी और वे 24 घंटे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

दूसरी तरफ,अरविंद केजरीवाल की दखल के बाद अब दिल्ली सरकार में इंस्पेक्टर राज पूरी तरह से खत्म हो गया है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। यानी अब व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है, उनके आवेदन जमा होने के चार सप्ताह के अंदर ही सत्यापन कार्य पूरा हो जाएगा। यह कदम सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में फेसलेस सर्विसेज की तरह प्रशासनिक सुधार लाने के मिशन के अनुरूप उठाया गया है। वहीं, दिल्ली में इन प्रतिष्ठानों के 24 घंटे संचालन की अनुमति देने का निर्णय दिल्ली में व्यापार और “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने के सरकार के विजन को दर्शाता है। इसके अलावा, यदि कोई आवेदक अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विफल रहता है, तो भी सरकार आवेदक को गाइडलाइन के अनुसार अपनी कमियों को सुधारने और दोबारा अनुमोदन प्राप्त करने का अवसर देती है। 

इन तरह की दुकानों को इन जगहों पर खोलने की दी गई है मंजूरी

दिल्ली सरकार ने प्रमुख रूप से चार काटेगरी की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी गई है। शॉप कटेगरी में कम्यूनिटी सेंटर, कड़कड़डूमा, ओल्ड राजेंद्र नगर, आउटर रिंग रोड, चाणक्यपुरी, डिस्ट्रिक्ट सेंटर लक्ष्मी नगर, एंबिएंस मॉल, वसंत कुंज, शकरपुर, रानीबाग,मेट्रो स्टेशन, सरिता विहार, मेन मार्केट राजौर गार्डेन, लक्ष्मी नगर कमर्शियल काम्प्लेक्स, टर्मिनल 3 और खान मार्केट में पैकर्स एंड मूवर्स, रेडिमेट गारमेंट, प्रोविजन स्टोर, डेयरी प्रोडक्ट की दुकानें 24 घंटे खुलेंगे। कमर्शियल कटेगरी में डिप्लोमेटिक एन्क्लेव, उत्तम नगर आर आईजीआई एयरपोर्ट पर होटल एवं रेस्टोरेंट, लॉजिस्टिक्स एवं वेयर हाउस के प्रतिष्ठान खुलेंगे। रेस्टोरेंट कटेगरी में उत्तम नगर, पश्चिम विहार और उर्दू बाजार, जामा मस्जिद में फूड प्रोडक्ट की दुकान खुलेंगी। इसी तरह, रिटेल ट्रेड कटेगरी में द्वारका, प्रशांत विहार, विकासपुरी, पंजाबी बाग, कोटला मुबारकपुर, हौज खास और द्वारका सेक्टर 19 में एफएमसीजी ग्रॉसरी की दुकान खुलेगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया