भारत की सबसे भरोसेमंद एयरलाइन, अकासा एयर ने अपने 20वें विमान का जोरदार स्वागत किया

अकासा एयर के बेड़े में 20th विमान शामिल 

Eros Times: दिल्ली: भारत की सबसे भरोसेमंद एयरलाइन, अकासा एयर ने अपने 20वें विमान का जोरदार स्वागत किया है। इस नए विमान के साथ ही अकासा एयर अपने तेजी से बढ़ते बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान के 737-8-200 एडिशन को शामिल करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है। रजिस्ट्रेशन VT YAV के साथ, एयरलाइन को 28 जुलाई, 2023 को अमेरिका के सिएटल में औपचारिक रूप से इस शानदार विमान की चाबियां प्राप्त हुईं। इसी के साथ ही यह विमान आज 0931 बजे बेंगलुरु पहुंच गया है। कंपनी के विमानों के बेड़े का आकार परिचालन शुरू करने के एक साल के भीतर 20 विमानों तक पहुंच गया है। अब अकासा एयर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरने के योग्य बन गई है।  बोइंग 737-8-200 विमान ग्राहक के अनुभव को पहले से बेहतर बनाते हुए परिचालन की लागत को नियंत्रित करने की अकासा एयर की कोशिशों के अनुरूप है। पर्यावरण की दृष्टि से सबसे एडवांस विमान होने के अलावा, यह अपनी श्रेणी में सबसे अधिक लेगरूम प्रदान करता है। इन खूबियों के साथ यह विमान अकासा एयर की एक ऐसी एयरलाइन बनाने की प्रतिबद्धता को पूरा करता है जो ग्राहक-केंद्रित, आर्थिक रूप से टिकाऊ और सामाजिक रूप से जिम्मेदार है।

अकासा एयर के बेड़े में 20वें विमान के सफलता पूर्वक शामिल होने के मौके पर, अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विनय दुबे ने कहा, “हमारे बेड़े में 20वें विमान को शामिल करने का यह ऐतिहासिक मौका, अकासा की सफलता की कहानी में एक अंतर्राष्ट्रीय अध्याय की शुरुआत की तरह है। यह खास मौका हमें अपने भविष्य के बारे में बेहद आशावादी बनाता है। हम दुनिया के सामने अपनी अनूठी और खास सर्विस को पेश करने की संभावना को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 12 महीनों के भीतर हम 0 से 20 विमानों तक पहुंच चुके हैं। यह सिर्फ अकासा के लिए एक रिकॉर्ड नहीं है बल्कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो हमारे महान देश की क्षमता को प्रदर्शित करता है। हमारे पूरे देश को इस पर गर्व है। 

बोइंग में कॉमर्शियल सेल एवं मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ब्रैड मैकमुलेन ने कहा, “अकासा एयर एशिया रीजन में 737-8-200 की डिलीवरी लेने वाली पहली एयर लाइंस है। उन्होंने कहा कि “737-8-200 एयरलाइन इकोनॉमी और बेमिसाल ग्राहक को बेहतरीन सर्विस प्रदान करने का अपना वादा निभाने में मदद करेगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान