एक्शन सीक्वेंस से भरी है मिशन : इम्‍पॉसिबल 7

Eros Times: सिनेमाघरों में रिलीज क्रिस्टोफर मैकक्वेरी निर्देशित और हॉलीवुड एक्शन सुपरस्टार टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इंपॉसिबल डेड रेकौनिंग पार्ट वन’ आईएमएफ (इंपॉसिबल मिशन फोर्स) के चीफ मेंबर एथन हंट (टॉम क्रूज) के नए इंपॉसिबल मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि इस बार एथन को एआई के खिलाफ लड़ना है और नए डिजिटल हथियार से निपटने के लिए एथन का साथ देने के लिए उसके दोस्त लूथर स्टिकेल (विंग रेम्स) और बेनजी डन (साइमन पेग) भी साथ हैं। एथन को चाभी के दो हिस्सों की तलाश है, क्योंकि अगर उसे यह चाभी मिल गई, तो वह इस मिशन में सफल हो जाएगा। एथन उसी चाभी की तलाश कर रहा है।

जहां तक बात डायरेक्शन की है, तो इस मामले में क्रिस्टोफर मैकक्वेरी का काम सही नजर आता है। हालांकि फिल्म का स्क्रीनप्ले स्लो है, लेकिन लाजवाब सिनेमेटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक सभी कमियों पर पर्दा डाल देती है। फिल्म की लंबाई ज्यादा है, लेकिन इसका फर्स्ट पार्ट सेकंड पार्ट की अपेक्षा ज्यादा बढ़िया है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, खासतौर पर ट्रेन वाला सीक्वेंस रोमांचित करती हैं। खासकर ट्रेन वाले सीक्वेंस को काफी खूबसूरती से फिल्माया भी गया है। फिल्म में खतरनाक और डेयरडेविल एक्शन सीक्वेंस के अलावा कॉमेडी भी देखने को मिलती है। फिल्म के कई सीन्स खूब हंसाते हैं, खासतौर पर कार चेज वाला एक्शन सीक्वेंस। मिशन इंपॉसिबल सीरीज की अभी तक बनी सभी फिल्मों से यह फिल्म बिल्कुल अलग है।

61 वर्षीय टॉम क्रूज ने फिल्म में शानदार काम किया है। लगता ही नहीं कि उनके काम के आगे उनकी उम्र के आंकड़े कोइ्र मायने नहीं रखते हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में तो उन्होंने जान फूंक दी है। हेले एटलेट ने का काम भी उम्दा है, जबकि एक्शन करते हुए हेले भी काफी अच्छी लग रही हैं। इनके अलावा फिल्म में रेबेका फर्ग्यूसन, साइमन पेग, विंग रेम्स, फ्रेडरिक श्मिट, मारिएला गैरिगा, वैनेसा किर्बी और ग्रेग टार्जन डेविस ने अच्छा काम किया है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित