केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Eros Times: दिल्ली,रविवार 30 जुलाई 2023,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व अन्तरंग सभा की बैठक आर्य समाज अशोक विहार में आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी पर्व पर 12 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक “युवा संस्कार अभियान” चलाने के अंतर्गत यज्ञ,भजन प्रवचन के साथ दस हजार युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जाएगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य युवक परिषद् युवाओं के चरित्र निर्माण के लिये युवा संस्कार अभियान चलायेगी, मिशन 25 के अन्तर्गत 12 से 25 वर्ष तक के लगभग 10,000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जायेगा।यज्ञ,भजन व वैदिक विद्ववानों के प्रवचन होंगे। जिससे नयी युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से परिचित हो सके।आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की और अग्रसर हो रही है उन्हें अपनी गौरव शाली संस्कृति से परिचय करवाया जाए जिससे वह अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकें। उन्हे मातृ पितृ भक्त,ईश्वर भक्त, देश भक्त बनाने के संस्कार दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने  कहा कि यज्ञ समर्पण का दूसरा नाम है यज्ञ स्वयं जल कर प्रकाश करने का नाम है यह त्याग बलिदान की प्रेरणा देता है।

वैदिक विद्वान  प्रेम पाल शास्त्री ने कहा कि युवाओं को सुसंस्कारित करने के पश्चात उनकी निगेहबानी भी करें,आर्य समाज के साथ जोड़े।

मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट श्री ओम सपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा आर्य समाज के पास सिद्धांतों की कमी नहीं है, आवश्यकता है उसे जन जन तक पहुंचाने की।

गाजियाबाद में राजेन्द्र नगर, इन्द्रापुरम,दयानन्द नगर सहित एनसीआर में लगभग 100 विभिन्न स्थानों में  कार्यक्रम होंगे।

इस अवसर पर आर्य नेता योगेन्द्र शास्त्री (हरियाणा),अमर सिंह, दुर्गेश कुमार,भोपाल सिंह, नेत्रपाल आर्य,अशोक शास्त्री (फरीदाबाद),राकेश शास्त्री, सोनिया संजू,देवव्रत आर्य,राधा कांत,मास्टर विजेंद्र जी,सुरेश आर्य,परवेश त्यागी, केएल राणा,कमल आर्य (नोएडा),सुरेश प्रसाद गुप्ता,त्रिलोक शास्त्री,दुर्गेश आर्य,धर्म पाल आर्य, यशोवीर आर्य,आर्य नेत्री राज रानी प्रिंसिपल गीता पब्लिक स्कूल,दशरथ भारद्वाज,राधा भारद्वाज,राम कुमार आर्य,वीरेन्द्र योगाचार्य आदि ने भी अपने विचार रखे।

मंच का कुशल संचालन राष्ट्रीय मंत्री डीके भगत ने किया। शांतिपाठ एवं ऋषि लंगर के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया