शिक्षकों को सम्मानित करेगा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया

Eros Times: गाजियाबाद समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्यरत संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। यह समारोह आगामी 3 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पूरे देश से प्रविष्टियां मंगाई गई हैं। प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2023 है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि ‘राष्ट्रीय सेवा शिक्षक सम्मान’ के लिए देश के किसी भी राज्य से कोई भी शिक्षक प्रस्ताव भेज सकता है। अंतिम निर्णय समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्य सरकारों के मंत्रियों के अलावा कई शिक्षाविदों और विद्वानों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एसकेएफआई शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, प्रतिभाओं का सम्मान और कौशल विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 3 सितंबर को ‘राष्ट्रीय सेवा शिक्षक सम्मान’ समारोह आयोजित करने निर्णय लिया गया है। संस्था के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए।

संगठन का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। पहचान, सम्मान और सामाजिक सरोकार के लिए जो लोग समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ना चाहते हैं, उनका स्वागत है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक, कई जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित