भंगेल में प्रारम्भ हुआ नवरत्न का 9वा कंप्यूटर शिक्षण केंद्र

Eros Times: नोएड़ा नवरत्न फाउंडेशन्स के कंप्यूटर शिक्षा ज्ञान प्रदान कार्यक्रम  के तहत नोएडा के गाँव भंगेल की आर. सी कॉलोनी में  स्थित न्यू ग्रीन लान्स पब्लिक स्कूल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों के लिए डॉ. ऐ.बी.एल. श्रीवास्तव कंप्यूटर शिक्षण केंद्र, नवरत्न फाउंडेशन्स एवं न्यू ग्रीन लान्स शिक्षा समिति के सयुंक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ।

इस केंद्र का उद्घाटन भारत के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद एवं अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद डॉ. आनंद बिहारी लाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी डॉ. आशा श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्मिता धर्मराज, नवरत्न के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव, न्यू ग्रीन लान्स की राजेश सिंह एवं प्रतीक सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ।इस शुभ अवसर पर पी. के. गुप्ता, आयुर्वेदाचार्य डॉ. अच्युत कुमार त्रिपाठी, सुरेश सहाय, अविनाश गुप्ता, कर्नल बी.एल. गुप्ता, दिनेश भार्गव, दिवाकांत झा ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
नवरत्न के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने बताया यह केंद्र जो प्रसिद्ध सांख्यिकीविद एवं अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद डॉ. आनंद बिहारी लाल श्रीवास्तव जी की स्मृति में प्रारंभ किया है इसमें करीब 20 कंप्यूटर के माध्यम से प्रात: की शिफ्ट में न्यू ग्रीन लान्स के छात्रों को और सायं 4 बजे से रात्री आठ बजे तक भंगेल, सलारपुर व अन्य क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को पढ़ाया जायेगा, इसमें बेसिक के साथ कंप्यूटर के एडवांस कोर्स भी कराएँगे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आशा श्रीवास्तव ने कहा की कंप्यूटर अब जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और कंप्यूटर की बिना चलना मुश्किल है अत: इसकी सही शिक्षा बचपन से मिलेगी तो उसका सही उपयोग हो पायेगा।

स्वागत उद्बोधन में राजेश सिंह ने न्यू ग्रीन लान्स शिक्षा समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया की उनका पूरा प्रयास रहेगा की वंचित वर्ग के बच्चों को उपयुक्त शिक्षा मिल पाए यहाँ से. इस अवसर पर *स्मिता धर्मराज जी ने डॉ. श्रीवास्तव के गरिमामयी जीवन पर प्रकाश  डाला साथ में कर्नल अमिताभ अमित, अच्युत कुमार त्रिपाठी जी* ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवरत्न के महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने कंप्यूटर शिक्षण केन्द्रों को और अन्य स्थानों पर प्रारंभ करने हेतु सभी से योगदान की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित किया जा सकें.

कार्यक्रम में साधना सिन्हा, सुनीता शुक्ला, विभूति सक्सेना, राजीव सिन्हा, चित्रांश शेखर धर, जिज्ञासा, घनश्याम झा, जीतेन्द्र पाठक, श्वेता एवं विनीत खरे, नीरज भटनागर, विक्रम सेठी की उपस्थिति के संगीत के शिक्षक आशीम सर एवं स्कूल की दो छात्राओं द्वारा गाये रामायण के भजन ने कार्यक्रम को और सार्थक बना दिया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित