Eros Times: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी गे्रटर नौएडा विकास प्राधिकरण रवि कुमार एन.जी. से गे्रटर नौएडा विकास प्राधिकरण स्थित कार्यालय में मिला तथा पुष्प भेट कर उनको गे्रटर नौएडा विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी ।

विपिन कुमार मल्हन ने रवि कुमार एन.जी. जी की गे्रटर नौएडा विकास प्राधिकरण में नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उनसे अपेक्षा की, कि आपके कुशल नेतृत्व एंव वृहत अनुभव से गे्रटर नौएडा के उद्योगों का चहुमुखी विकास के साथ-ंसाथ उद्योगों से संबधित समस्याओं का समाधान होगा । प्रतिनिधिमण्डल में एन0ई0ए0 केअध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0 सेठ, वरि. उपाध्यक्ष राकेश कोहली मुकेश कक्कड, उपाध्यक्ष आर0एम0 जिंदल, अजय सरीन, सचिव मंयक गुप्ता के साथ-ंसाथ अरविन्द शर्मा संदीप विरमानी सम्मलित थे ।






