नोएडा में हिन्‍दू जनजागृति समिति द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन

लैंड जिहाद’ करनेवाला ‘वक्‍फ कानून’ निरस्‍त करें ! – हिन्‍दुत्‍वनिष्‍ठों की मांग

Eros Times: एक ओर हिन्दुओं के मंदिरों का सरकारीकरण कर मंदिरों की संपत्ति सरकार अपने नियंत्रण में ले रही है, तो दूसरी ओर ‘मुसलमानों की धार्मिक संस्‍था’ द्वारा सरकार एवं नागरिकों की संपत्ति कानून का दुरुपयोग करते हुए हडपना, यह धर्मनिरपेक्षता की संकल्‍पना पर प्रहार है और असंवैधानिक है । वर्ष 1995 एवं वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने इस कानून में अन्‍य सभी धर्मियों की कोई भी संपत्ति वक्‍फ बोर्ड की संपत्ति के रूप में घोषित करने के भयानक एवं असीमित अधिकार दिए । वर्ष 2009 में वक्‍फ बोर्ड के पास 4 लाख एकड भूमि थी, वही भूमि वर्ष 2023 में अर्थात 14 वर्ष में दुगुनी हो गई है ।

परिणामतः भारतीय सेना दल एवं भारतीय रेल के उपरांत तीसरी सर्वाधिक भूमि ‘वक्‍फ बोडर्र्’के पास ही है । यदि ऐसे ही चलता रहा, तो कुछ वर्ष में भारत की सर्वाधिक भूमि ‘वक्‍फ बोर्ड ’की होकर भारत में नए पाकिस्‍तान का निर्माण होगा । इस संकट को देखते हुए सामान्‍य जनता की भूमि हडपकर ‘लैंड जिहाद’ को प्रोत्‍साहन देनेवाला अन्‍यायकारी ‘वक्‍फ कानून’ तुरंत निरस्‍त करें इस मांग हेतु हिन्‍दू जनजागृति समिति की ओर से जिलाधिकारी, दक्षिण दिल्ली; जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर तथा नगर दंडाधिकारी, नोएडा को ज्ञापन दिया गया । इस समय दिल्ली उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के अधि. श्रीमती अमिता सचदेवा, अधि. मणि मित्तल व अधि. यादवेंद्र सक्सेना व हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता व हिन्दुत्वनिष्ठ हरि कृष्ण शर्मा, क्षमा गुप्ता, अरविंद गुप्ता व दीपक दुबे उपस्थित थे ।

वक्‍फ बोर्ड, इस्‍लामी संस्‍था होने पर भी उसके सदस्‍यों को वक्‍फ कानून के अनुसार सरकारी नौकर माना जाता है । ऐसी सुविधा अन्‍य धर्मियों को अथवा धार्मिक संस्‍थाओं के किसी भी सदस्‍य को नहीं । यह धार्मिक पक्षपात की चरम सीमा है । वक्‍फ बोर्ड भूमि हडपेगा तो उसका परिवाद वक्‍फ से ही करना है, छानबीन भी वक्‍फ ही करेगा और निर्णय भी वक्‍फ ही देगा ! यहां न्‍याय सुविधाजनक ढंग से वक्‍फ बोर्ड के पक्ष में देने की व्‍यवस्‍था की गई है । यह न्‍यायालय के अधिकारों पर प्रहार एवं नागरिकों के मूलभूत संवैधानिक न्‍यायअधिकार छीन लिए जाने का प्रकार है ।

इस संकट के संदर्भ में निम्‍न मांगें की गईं  :

अब तक इस कानून का दुरुपयोग कर जो-जो भूमि वक्‍फ बोर्ड ने अपनी घोषित की है, वह उस भूमि उसके वास्‍तविक मालिक को देने की व्‍यवस्‍था की जाए । उस भूमि पर से वक्‍फ बोर्ड का अधिकार पूर्णरूप से समाप्‍त कर दिया जाए ।

देश में ‘समान नागरिक कानून’ लागू कर अल्‍पसंख्‍यकों के नाम पर लागू की गई सभी विशेष सुविधा, कानून, आयोग, मंडल, शासकीय विभाग समाप्‍त कर सभी के साथ समान बर्ताव किया जाए ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया