बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुओ के लगातार हेल्थ चेकअप के दिए निर्देश- गोपाल राय

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओ के हेल्थ चेक अप के लिए 8 टीमों का किया गया गठन

पशुपालन विभाग को सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसे पशुओ के लिए आवश्यक दवाई तथा टीका, पुनर्वास की व्यवस्था के दिए गए निर्देश

पुनर्वास शिविरों में रोटेशन के आधार पर पशुओ की देखभाल के लिए 2 मोबाइल वैन उपलब्ध कराइ गई

बाढ़ राहत शिविरों में पशुओ के लिए पर्याप्त पशु चारा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Eros Times: दिल्ली में बाढ़ का पानी उतरने के बाद पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओ के हेल्थ चेकअप के निर्देश जारी किए है | बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओ के मेडिकल हेल्थ चेक अप के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है | साथ ही विभाग द्वारा पशुओ के पुनर्वास, उनके लिए उपयुक्त दवाई और टीका कराने का निर्देश दिया गया है |पशुओ के देखभाल के लिए पुनर्वास शिविरों के लिए रोटेशन के आधार पर 2 मोबाइल वैन उपलब्ध कराइ गई है | राहत शिविर में नियमित रूप से पर्याप्त पशु चारा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है | 

पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया की पिछले कई दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है और यमुना नदी का जल स्तर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है | लोग अभी भी अब अपने पशु और सामान लेकर राहत शिविर में है, लेकिन जगह-जगह रुके हुए पानी में बीमारियां पैदा होने की आशंका बढ़ गई है। ठहरे हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। पशुओं में भी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसी के चलते आज पशुपालन विभाग को सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसे पशुओ के पुनर्वास, उनके लिए दवाई और टीका की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है | साथ ही राहत शिविर में नियमित रूप से पर्याप्त पशु चारा भी उपलब्ध कराने और मेडिकल टीम को बाढ़ राहत शिविर में मवेशियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है । 

उन्होंने आगे बताया की आपदा प्रभावित लोगो के लिए सरकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी है की इससे प्रभावित होने वाले लोगों की मदद करे | लेकिन इसी बीच बाढ़ से प्रभावित मवेशियों का ध्यान रखना भी सरकार की ही ज़िम्मेदारी है | बाढ़ के बाद बीमारियां न फैलें, इसके लिए पशुपालन विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है | साथ ही पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुओ के हेल्थ चेक अप के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है | यह टीमें पशुओ के हेल्थ चेक अप के साथ साथ पशुपालकों को बरसात के मौसम में होने वाली अन्य बीमारियों से बचाव के सुझाव देंगे | साथ ही विभाग द्वारा पशुओ के इलाज के लिए रोटेशन के आधार पर 2 मोबाइल वैन उपलब्ध कराइ गई है | पशुपालन विभाग को सभी राहत शिविरों के आस-पास विशेष निगरानी करने के निर्देश दिया गया है ताकि ज़रूरत पड़ने पर मवेशियों को उचित मेडिकल सुविधाएँ उपलब्ध कराइ जा सके |  

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि हम नियमित रूप से ग्राउंड लेवल जानकारी लेने और आवश्यक बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सम्बंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कार्य करे ताकि इन बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले लोगो के साथ साथ मवेशियों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े |

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान