संयुक्त युवा मोर्चा’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अनुपम 

रोजगार के लिए संघर्षरत युवा नेता और अंधाधुंध निजीकरण के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारी संघ ने किया एकता का प्रदर्शन

डॉक्टर, वकील, शिक्षक, रेलकर्मी और बैंककर्मी भी आए साथ

बेरोज़गारी को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा नेता अनुपम की पहल पर देश के 113 युवा समूहों के गठबंधन से बना ‘संयुक्त युवा मोर्चा’ का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी दिल्ली में संपन्न हुआ।

रोज़गार के लिए देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से गठित यह संयुक्त मोर्चा देश के कई राज्यों में सघन अभियान चला रहा है। अपनी पहली बैठक में ‘संयुक्त युवा मोर्चा’ के नेता अनुपम ने रोजगार के समाधान के तौर पर चार प्रमुख मांगों वाला एक प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव को ‘भारत रोजगार संहिता’ यानी ‘भरोसा’ नाम दिया गया। अनुपम ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा गया कि “हमारे देश के युवाओं को सरकार से ‘भरोसा’ चाहिए कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। यह भरोसा है ‘भारत रोजगार संहिता’, जिसके लिए हमें सामूहिक रूप से लड़ना होगा। जनसमुदाय के बीच बदलाव की यह उम्मीद पैदा करने के लिए व्यापकतम संभव एकता के साथ आज जनान्दोलन की जरूरत है। “भ-रो-सा” को केंद्रित कर एक व्यापक एकता के लिए साझा संकल्प के अलावा संयुक्त प्रयास की भी जरूरत है।”

अनुपम ने कहा कि हमारा देश आज गहरे रोज़गार संकट का सामना कर रहा है। इसके पर्याप्त आँकड़ें और ज़मीनी प्रभाव की कहानियां मौजूद हैं। इस विभीषिका के लिए सत्ता की नीति और राजनीति ज़िम्मेदार है। न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था, बल्कि हमारा सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र भी आज निशाने पर है। इसलिये वर्तमान संकट बहुआयामी और अभूतपूर्व है। नोटबन्दी जैसे तुगलकी फरमानों का भारतीय जॉब मार्केट पर प्रतिकूल असर पड़ा, छोटे व्यापारी और व्यवसाय अभी भी उन झटकों से उबर नहीं पाए हैं। इससे भारी संख्या में रोजगार के अवसर खत्म हुए हैं, खासतौर से महिलाओं और सर्वाधिक कमजोर तबकों के। निराशा के कारण लोग रोजगार की तलाश ही छोड़ रहे हैं और लेबर फोर्स से बाहर आने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अधिवेशन में ‘संयुक्त युवा मोर्चा’ के नेताओं के अलावा बैंक यूनियन के नेता सी.एच. वेंकटचलम, देवीदास तुलजापुरकर समेत चिकित्सक संघ से लेकर शिक्षक संघ तक के नेता शामिल हुए। अधिवेशन को पूर्व सूचना आयुक्त यशोवर्धन आज़ाद, अधिवक्ता प्रशांत भूषण, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, जाने माने अर्थशास्त्री प्रो. संतोष मेहरोत्र, पर्यावरणविद रवि चोपड़ा समेत कई विशिष्टजन ने भी संबोधित किया।

अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रोजगार के प्रति बिलकुल गंभीर नहीं है। यह आंदोलन स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आंदोलन होने वाला है। वहीं बैंक एसोसिएशन के नेता सी एच वेंकटचलम ने मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। अपनी बात रखते हुए अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी के साथ साथ आर्थिक विषमता भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। इसका एकमात्र समाधान है देशव्यापी आंदोलन। वहीं पूर्व आईपीएस यशोवर्धन आजाद ने कहा कि न सिर्फ सत्ताधारी पार्टी बल्कि अन्य राजनीतिक दलों पर भी दबाव बनाना होगा कि वो इन मांगों पर अपना रुख स्पष्ट करे।

अधिवेशन के समापन पर संयुक्त मोर्चा के नेता और विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने हाथ उठाकर एकता का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज