प्राधिकरण की लापरवाही से एसटीपी, ईदगाह और 10 नर्सरी पानी में डूबे

राजेश बैरागी की कलम से….

यमुना में भारी मात्रा में अचानक आए पानी से तो ग्रेटर नोएडा शहर सुरक्षित रहा है परंतु प्राधिकरण की लापरवाही से सूरजपुर कासना रोड पर बना प्राधिकरण का करोड़ों रुपए का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हवालिया नाले के पानी में डूब गया। शुक्रवार रात पानी के बैक फ्लो से नाले का लगभग 15 फुट लंबा हिस्सा बैठ जाने से न केवल एसटीपी बल्कि ईदगाह और 10 नर्सरी भी सात फुट ऊंचे पानी में डूबे हुए हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की गंदगी पानी में घुलने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है।

गौरतलब है कि सूरजपुर वैटलैंड से निकलने वाला हवालिया नाला पी थ्री गोलचक्कर के निकट से गुजरता है। यहां इसमें दबे सीवर पाइप के ऊपर पुश्ते को बनाने में लापरवाही बरती गई है। पुश्ते से कुछ दूरी पर प्राधिकरण ने अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया हुआ है। वहीं एक प्राचीन ईदगाह और कासना गांव के लोगों की 10 नर्सरी भी हैं। शुक्रवार रात में यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण हवालिया नाले में पानी का बैकफ्लो होने से लगभग 15 फुट पुश्ता बैठ गया। इससे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ईदगाह और वैष्णव, तिरंगा,शिव, राजपूत, राधारानी,राजा नामक सभी नर्सरी लगभग सात फुट पानी में डूब गए। इस कारण शुक्रवार को ईदगाह में जुमे की नमाज भी नहीं हो सकी। पानी भरने से एसटीपी में लाखों रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है। इसके लिए एसटीपी की देखभाल करने वाले प्राधिकरण के स्टाफ को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण के आला अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा जा रहा है।(नेकदृष्टि)

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान