किसानों ने आगामी 18 जुलाई से फिर से आंदोलन करने की घोषणा की

राजेश बैरागी की कलम से…

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 61 दिनों का दिन रात धरना देकर सांसद सुरेंद्र नागर की मध्यस्थता में चोट खाए किसानों ने आगामी 18 जुलाई से फिर से आंदोलन करने की घोषणा की है। इस बार किसानों ने अपना साथ देने वाले राजनीतिक दलों को उनके आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने की भी खुली छूट दे दी है।

प्राधिकरण पर बीती 24 जून तक धरना देने वाली अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता डॉ रूपेश वर्मा ने एक प्रेस वार्ता में आगामी 18 जुलाई से पुनः आंदोलन चलाने का एलान किया। हालांकि उन्होंने आंदोलन के स्वरूप को लेकर कोई घोषणा नहीं की। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से चले धरने को सांसद सुरेंद्र नागर की मध्यस्थता में उनके इस आश्वासन के बाद उठाया गया था कि किसानों की सभी मांगों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति बनाई जानी थी। परंतु शासन द्वारा समिति बनाए जाने से इंकार करने से क्षेत्र के किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार, प्राधिकरण और सांसद किसी पर भी कोई विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि किसानों और भूमिहीन लोगों से संबंधित किसी भी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

हम तुम्हारे लिए, तुम हमारे लिए

आगामी आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रेस वार्ता में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, कांग्रेस नेता दीपक चोटीवाला, रालोद जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, भाकियू (अंबावता) जिलाध्यक्ष ब्रजेश भाटी, विकास किसान यूनियन(अजगर) जिलाध्यक्ष हरवीर नागर व सीटू जिला उपाध्यक्ष ने पूरा सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर रूपेश वर्मा ने एक विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल उनके आंदोलन को समर्थन देगा, उसे आगामी लोकसभा चुनाव में किसान आंदोलन का लाभ उठाने की खुली छूट रहेगी। उन्होंने कहा,हम इनका लाभ उठाएंगे और ये हमारा।

धारा 144 का दुरुपयोग

रूपेश वर्मा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद कमिश्नरेट पुलिस ने धारा 144 (जो निरंतर लगी रहती है)के बहाने से हजारों किसानों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धारा 144 नागरिकों के बोलने के अधिकार को समाप्त करने के लिए लगाई जा रही है।

यह था मामला

उल्लेखनीय है कि 61 दिनों से दिन रात धरना दे रहे किसानों को सांसद सुरेंद्र नागर ने भरोसे में लेकर गत 24 जून को धरना समाप्त करा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अगले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। उसके बाद प्राधिकरण और सांसद अपने लिखित आश्वासन से मुकर गए जब शासन ने एक पत्र भेजकर कहा कि कोई हाईपॉवर कमेटी नहीं बनाई जाएगी। इस आंदोलन में स्थानीय भाजपा नेताओं की आपसी जंग में क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर समझौते के निकट पहुंचकर विफल हो गये थे जबकि सांसद सुरेंद्र नागर समझौता कराने के बाद विश्वासघात करने के लिए किसानों के निशाने पर हैं। इस मामले में खास बात यह भी है कि भाजपा के स्थानीय विधायक या सांसद प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी को किसानों की मांगों को लेकर झुकाने में नाकाम रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज